कमल भूषण हत्याकांड में कोर्ट का बड़ा फैसला, तीनों आरोपी दोषी घोषित
राजधानी रांची के बहुचर्चित कमल भूषण हत्याकांड में अदालत ने शुक्रवार को अहम फैसला सुनाया। एजेसी-3 आनंद प्रकाश की अदालत ने इस मामले में राहुल कुजूर, डबलू कुजूर और काविस अदनान को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत दोषी करार दिया है।
30 आईपीएस का तबादला, रांची के नए एसएसपी बने राकेश रंजन
झारखंड सरकार ने 30 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया है। राज्य सरकार ने डीजीपी पद पर पदस्थापित अनुराग गुप्ता को सीआईडी और एसीबी के प्रभार से मुक्त कर दिया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने गुरुवार देर रात अधिसूचना जारी कर दी है।
रांची में झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन की बैठक, कैटरर्स दिवस की तैयारियां पूरी
रांची | झारखंड कैटरर्स एसोसिएशन ने गुरुवार को होटल ग्रीन पार्क में कैटरर्स दिवस की तैयारियों के लिए सामूहिक बैठक की। संयोजक वकील साव के संचालन में हुई इस बैठक का उद्देश्य कैटरर्स को जीएसटी, फूड लाइसेंस और ट्रेड लाइसेंस के प्रति जागरूक करना था।अध्यक्ष कमल अग्रवाल ने बताया कि बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। इसमें इंडियन ऑयल के कमर्शियल गैस के उपयोग से लागत बचत और सुरक्षा जागरूकता पर जोर दिया गया।
कांके में ठेका श्रमिकों ने समस्याओं को लेकर जताया आक्रोश
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के शहर कांके में गुरुवार को इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) के श्रमिक संघ ने ठेका श्रमिकों की समस्याओं को लेकर बैठक आयोजित की। इसमें उन्होंने श्रमिकों की समस्याएं और उनकी मांगें पूरी नहीं होने पर प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश जताया।
झारखंड में डिफेंस एक्सपो की शुरुआत, रांची पहुंचेंगे तीनों सेनाओं के अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान
राजधानी रांची में देश की तीनों सेनाओं के अध्यक्ष CDS जनरल अनिल चौहान के आगमन के बाद तीन दिवसीय ईस्ट टेक सिम्पोजियम (डिफेंस एक्सपो) की शुरुआत की जाएगी। जनरल चौहान आज दोपहर करीब 3 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर पहुचेंगे।
झारखंड के मुख्यमंत्री से राष्ट्रीय युवा शक्ति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को कांके रोड रांची उनके आवासीय कार्यालय में राष्ट्रीय युवा शक्ति के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की और उनके पैतृक गांव नेमरा की पवित्र मिट्टी उन्हें भेंट की।
झारखंड के दुमका में सबसे अधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज
रांची | झारखंड के दुमका में पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक 152 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जबकि राजधानी रांची में 40.8 मिलीमीटर बारिश रिकार्ड की गई। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में लगी आग
रांची के धुर्वा स्थित झारखंड पुलिस मुख्यालय के डाटा सेंटर में मंगलवार सुबह आग लग गई। यह आग डाटा सेंटर के ठीक ऊपर बने डेवलपमेंट रूम में लगी, जिससे वहां रखी वायर केबल और अन्य उपकरण जल गए।
रांची केजीबीवी में अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन के दौरान छात्राओं को किया गया सम्मानित
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के कांके स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (केजीबीवी) की ओर से सोमवार को आयोजित अभिभावक-शिक्षक सम्मेलन में 10वीं एवं 12वीं कक्षा की टॉप-10 छात्राओं को मोमेंटो और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
झारखंड में भारी बारिश को लेकर अगले तीन दिनों के लिए येलो अलर्ट
रांची | झारखंड के विभिन्नि जिलों में अगले तीन दिनों तक भारी बारिश को लेकर मौसम विभाग ने येला अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवा चलने की संभावना भी जतायी है।