ठेका श्रमिकों को हक नहीं मिलने पर करेंगे आंदोलन : अजय राय
रांची | इंडियन इंस्टीट्यूशन ऑफ कोल मैनेजमेंट (आईआईसीएम) श्रमिक संघ की आवश्यक बैठक बुधवार को आईआईसीएम कैंपस परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अजय राय ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि यदि प्रबंधन ने ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर समयबद्ध कार्रवाई नहीं की तो संघ चरणबद्ध आंदोलन करेगा।
माप-तोल विभाग के शिविर में मीटर, बाट और कांटों का किया गया सत्यापन
रांची | झारखंड थोक वस्त्र विक्रेता संघ, मैकी रोड कार्यालय में बुधवार को माप-तोल विभाग की ओर से कैंप लगाया गया, जिसमें संघ के सदस्यों के माप-तोल लाइसेंस के साथ ही मीटर, बाट और कांटों का भी सत्यापन किया गया।
“दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर चलेगी स्पेशल ट्रेनें, रांची से होकर होगा संचालन”
त्योहारों के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विशेष तैयारी की है। दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पर्व को ध्यान में रखते हुए रांची रेल मंडल से एक दर्जन लंबी दूरी की स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इनमें से कई ट्रेनों का परिचालन पहले ही शुरू हो चुका है।
मुख्यमंत्री ने पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि
रांची | झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने बुधवार को झारखंड आंदोलन के नेता और पूर्व विधायक दिवंगत दुर्गा सोरेन की जयंती पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उन्हें नमन किया।
रांची के इस्लामनगर से आईएसआईएस का संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल, झारखंड एटीएस (आतंकवाद निरोधी दस्ता) और रांची पुलिस की संयुक्त टीम ने एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। बुधवार सुबह लोअर बाजार थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित तबरक लॉज से आईएसआईएस के संदिग्ध आतंकी की गिरफ्तारी हुई है।
रांची सदर अस्पताल प्रबंधन ने रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को किया सम्मानित
रांची | रांची सदर अस्पताल प्रबंधन की ओर से मंगलवार को रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को सम्मानित किया। ‘प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान’ के अंतर्गत रोटरी क्लब ऑफ़ रांची को नि-क्षय मित्र बनाया गया।
समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट ने विशेष बच्चों के बीच बांटी शिक्षण सामग्री
रांची | झारखंड की राजधानी रांची के रातु रोड पहाड़ी मंदिर स्थित सृजन हेल्प के शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में मंगलवार को अंतराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के उपलक्ष्य में सामाजिक संस्था समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट कि ओर से विशेष बच्चों के बीच शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया गया।
धूमधाम से मनी श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा की तीसरी वर्षगांठ
रांची | रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन द्वारा संचालित पहाड़ी रोड स्थित ‘श्री लक्ष्मी वेंकटेश्वर अन्नपूर्णा सेवा’ की तीसरी वर्षगांठ मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति भाव से मनायी गयी। सेवा के तहत गरीब लाेगाें काे निःशुल्क भाेजन कराया गया।
ट्रांसजेंडरों का होगा राज्यव्यापी सर्वे
रांची। मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ ट्रांसजेंडर समुदाय तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए राज्यव्यापी सर्वे कराना आवश्यक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सर्वे से ही जिलावार संख्या, आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं की जानकारी मिल सकेगी, जिसके आधार पर योजनाओं और संसाधनों का बेहतर क्रियान्वयन संभव होगा।
चाकुलिया में तैयार हुआ झारखंड का सबसे बड़ा इकोलॉजिकल पार्क, अक्टूबर में होगा उद्घाटन
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला अब पर्यटन मानचित्र पर नई चमक बिखेरने जा रहा है। चाकुलिया प्रखंड के अमलागोड़ा रोड स्थित 78 हेक्टेयर (लगभग 195 एकड़) में फैला विशाल इकोलॉजिकल पार्क बनकर तैयार हो गया है। यह राज्य का सबसे बड़ा पार्क होगा, जिसका उद्घाटन अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन करने वाले हैं।