कृषक एग्रोटेक मेला 2026: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि, बीएयू कुलपति ने किया आमंत्रण
रांची: कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज बिरसा कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू), रांची के कुलपति डॉ. एस. सी. दुबे ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भेंट की।
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना: रांची के 3.87 लाख महिलाओं को DBT के जरिए 2,500 रु. मिले
रांची: झारखंड सरकार की प्रमुख योजना मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की महिलाओं को फरवरी माह की सम्मान राशि का भुगतान कर दिया गया है। योजना के अंतर्गत जिले के कुल 3,87,174 लाभुकों के बैंक खातों में आधार आधारित डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर
रांची में अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
रांची: अमेरिका, इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के विरोध में राजधानी रांची में शुक्रवार को प्रदर्शन किया गया। मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग इकरा मस्जिद के पास मेन रोड पर इकट्ठा हुए और नारेबाजी करते हुए युद्ध के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
झारखंड की दो राज्यसभा सीटों पर सियासत तेज, झामुमो और कांग्रेस में दावेदारी शुरू
रांची: झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद एक सीट खाली हो गई है, जबकि इसी वर्ष जून में भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है।
अब कोर्ट सम्मन की प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, जिलों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने का आदेश
रांची: झारखंड में नए आपराधिक कानूनों के अनुरूप न्यायिक प्रक्रिया को अधिक तेज और पारदर्शी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के सभी जिलों को ई-सम्मन एप्लिकेशन लागू करने की तैयारी करने का निर्देश दिया है।
राँची के पासपोर्ट ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस
राजधानी रांची में एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। इस बार रातू रोड स्थित गैलेक्सिया मॉल में संचालित पासपोर्ट कार्यालय को निशाना बनाते हुए अज्ञात अपराधियों ने ईमेल के माध्यम से धमकी भेजी।
रांची नगर निगम: वार्ड 43 से शशि सिंह निर्वाचित
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 43 से इस बार शशि सिंह ने पार्षद पद पर जीत दर्ज की है। मतगणना के दौरान पूरे वार्ड में उत्साह और रोमांच का माहौल बना रहा।
रांची वार्ड 27 में बबली सोनी की जीत
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 27 के चुनाव परिणाम घोषित हो गए हैं। बबली सोनी ने जीत दर्ज कर क्षेत्रवासियों का विश्वास हासिल किया है। उनकी जीत के साथ ही वार्ड में बदलाव की उम्मीदों को नई मजबूती मिली है।
रांची नगर निगम: वार्ड 9 से प्रीति रंजन विजयी
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 9 से प्रीति रंजन ने चुनाव में जीत दर्ज की है। मतगणना पूरी होने और आधिकारिक घोषणा के साथ ही उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रांची वार्ड 39 में शीला देवी की जीत
रांची नगर निगम के वार्ड संख्या 39 के चुनाव परिणाम घोषित हो चुके हैं। शीला देवी ने जीत दर्ज कर क्षेत्रवासियों का विश्वास हासिल किया है। परिणाम सामने आने के बाद उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके लिए सबसे अहम मुद्दा वार्ड की समस्याओं का प्रभावी और समयबद्ध समाधान है।