टाटा स्टील ने की इस बार 16.68 प्रतिशत बोनस देने की घोषणा
पूर्वी सिंहभूम | टाटा स्टील ने इस वर्ष अपने कर्मचारियों को 16.68 प्रतिशत का बोनस देने की घोषणा की है। यह बोनस 6 सितंबर 2025 को सीधे कर्मचारियों के बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। कंपनी की ओर से तय की गई कुल बोनस राशि 303.12 करोड़ रुपये है। इस राशि में से जमशेदपुर स्थित ट्यूब्स डिवीजन के 11,446 कर्मचारियों को 152.44 करोड़ रुपये का वितरण किया जाएगा।
झारखंड विधानसभा : मांडू विधायक अपनी मांगों को लेकर सदन के बाहर धरने पर बैठे
रांची | झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे और अंतिम दिन गुरुवार को सदन के बाहर मांडू विधायक तिवारी महतो अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से चैनपुर और कर्मा को अलग प्रखंड का दर्जा देने और दाड़ी प्रखंड को रामगढ़ जिले में शामिल करने की मांग की है।
राष्ट्रीय लोक अदालत 13 को, पक्षकारों को भेजा जा रहा है नोटिस
रंची | राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 13 सितंबर को सिविल कोर्ट रांची में किया जाएगा। झालसा के निर्देश पर न्यायायुक्त सह डालसा अध्यक्ष अनिल कुमार मिश्रा-एक के मार्गदर्शन में डालसा सचिव रवि कुमार भास्कर की देखरेख में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है।
रांची की नई अपर आयकर आयुक्त बनीं निशा उरांव, जानें अब तक का सफर
भारतीय राजस्व सेवा की अधिकारी व पूर्व पंचायती राज निदेशक निशा उरांव रेंज-2 रांची की अपर आयकर आयुक्त (छूट) के पद पर नियुक्त हुई हैं। उनके अधीन राज्य के सभी एनजीओ, स्कूल, कालेज, टैक्स छूट लेने वाले अस्पताल, सभी राजनीतिक दल, बोर्ड, झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन आदि आएंगे।
मंत्री इरफान अंसारी का ऐलान: रिम्स-2 का नाम होगा ‘शिबू सोरेन इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल’
झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने मंगलवार को एक बड़ी घोषणा करते हुए बताया कि रांची के नगड़ी मौजा में प्रस्तावित रिम्स-2 अब दिशोम गुरु शिबू सोरेन के नाम पर स्थापित किया जाएगा।
रांची से 1 सितंबर से शुरू होंगी नई फ्लाइट सेवाएँ: भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम जुड़ेगा एयर रूट से
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रांची से अपनी विमान सेवा का विस्तार करते हुए यात्रियों के लिए एक और राहत की खबर दी है। अब रांची एयरपोर्ट से भुवनेश्वर, विशाखापत्तनम, इंदौर, गुवाहाटी और त्रिवेंद्रम जैसे शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू होने जा रही है।
रिम्स-2 विवाद: गीताश्री उरांव, देवेंद्र महतो समेत 85 पर नामजद केस दर्ज
रांची के कांके में रिम्स-2 परियोजना के लिए प्रस्तावित जमीन को लेकर 24 अगस्त को हुए विरोध-प्रदर्शन के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में 85 नामजद और कई अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
घर में चोरी: सेब और दो दर्जन केले उड़ा ले गए चोर, 5 आरोपी गिरफ्तार
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत मणिटोला मोहल्ले में एक घर में चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना 21 अगस्त की देर रात की बताई जा रही है। इस मामले में मोहम्मद अजार नामक व्यक्ति ने डोरंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
भूमि और खूंटा पूजन के साथ पूजा पंडाल का निर्माण कार्य शुरू
खूंटी | सार्वजनिक दुर्गा पूजा समिति, नेताजी चौक खूंटी के पूजा पंडाल निर्माण का कार्य रविवार को भूमि सह खूंटा पूजन के साथ शुरू हो गया। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में समिति के सदस्य पूजा में शामिल हुए। पूजा अनुष्ठान पंडित पंकज मिश्रा ने संपन्न कराये, जिसमें समिति की ओर से यजमान के रूप में कुमार सौरभ और सुनील साहू शामिल थे। नेताजी चौक खूंटी में हर वर्ष भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है।
वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई, तो ठप हो सकता है खूंटी-सिमडेगा रोड पर आवागमन
खूंटी | पिछले तीन महीने से आफत बन कर बरस रहे बारिश ने खूंटी जिले की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। फसले तो बर्बाद हुई ही, सड़कों के और पुल-पुलियों के टूटने के कारण आवागमन पर भी काफी बुरा असर पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आवागमन की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की गई, तो खूंटी-सिमडेगा मार्ग पर आवागमन पूरी तरह ठप हो सकता है।