सेवा भारती ने लगाया निशुल्क चिकित्सा शिविर
लोहरदगा | सेवा भारती लोहरदगा की ओर सेचुन्नीलाल उच्च विद्यालय के प्रांगण मे निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को किया गया। जिला अध्यक्ष दीपक सर्राफ, डॉ कुमुद अग्रवाल, उपाध्यक्ष अवधेश मित्तल, सहसचिव संजय चौधरी और शिव प्रसाद पोद्दार ने संयुक्त रूप से भारत माता के तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्प चढ़ाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
यूनियन के कन्वेंशन में दवा और स्वास्थ्य उपकरणों पर शून्य प्रतिशत जीएसटी लागू करने की मांग
रांची | बिहार-झारखंड सेल्स रिप्रेजेंटेटिव्स यूनियन (बीएसएसआर यूनियन) के तत्वावधान में दवा संबंधी मुद्दों पर विशेष राज्य स्तरीय कन्वेंशन का आयोजन किया गया।
फुटबॉल टूर्नामेंट की आड़ में चल रहा जुए का अड्डा
Desk पश्चिम सिंहभूम | पश्चिम सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मोंगरा इलाके में फुटबॉल टूर्नामेंट की आड़ में अवैध रूप से जुए का खेल खुलेआम जारी है। लगातार हो रही बारिश के बावजूद बीते दो दिनों से यहां हब्बा-डब्बा और अन्य जुआ गतिविधियां बेधड़क संचालित हो रही हैं।
रेलवे परिचालन में महत्वपूर्ण बदलाव
पूर्वी सिंहभूम | रेलवे प्रशासन ने टाटा नगर क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता देते हुए आगामी दिनों में कई ट्रेनों के संचालन में जरूरी बदलाव किए हैं। ये बदलाव यात्रियों की सुविधा और सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लागू किए गए हैं। कुछ ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया गया है, वहीं कुछ को सीमित दूरी तक चलाने और मार्ग तथा समय में परिवर्तन करने का निर्णय लिया गया है।
भारी बारिश से आदिवासी परिवार का कच्चा मकान ध्वस्त
पूर्वी सिंहभूम | पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण क्षेत्र बोड़ाम प्रखंड अंतर्गत लायलम पंचायत के पुनसा टोला कोलाबनी गांव में रविवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक आदिवासी गरीब परिवार का कच्चा मकान अचानक भरभरा कर गिर पड़ा। हादसे के वक्त घर के अंदर मौजूद लोग समय रहते बाहर निकल गए, जिससे एक बड़ा जान-माल का नुकसान टल गया। हालांकि परिवार पूरी तरह बेघर हो गया है और उन्हें भारी नुकसान का सामना करना पड़ा।
रांची के जलप्रपातों में उफान, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा चेतावनी
NewsSaga Desk रांची | झारखंड में लगातार हो रही बारिश के कारण रांची और आसपास के प्रसिद्ध जलप्रपातों का जलस्तर बढ़ गया है। सभी जलप्रपात उफान पर है। पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा चेतावनी जारी करते हुए पर्यटकों से सावधानी बरतने की अपील की है। झारखंड में पिछले तीन दिनों से जारी बारिश के कारण जोन्हा, हुंडरू, दशम, सीता और रिमिक्स फॉल का जलस्तर बढ़ गया है। जलधाराओं का प्रबल वेग और चट्टानों से टकराती लहरें जहां प्राकृतिक सौंदर्य का मनोरम दृश्य प्रस्तुत कर रही हैं, वहीं यह पर्यटकों के लिए गंभीर खतरे का कारण भी बन सकती है। प्रशासन ने रविवार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि जलप्रपातों की ओर जाने में थोड़ी-सी लापरवाही भी जानलेवा साबित हो सकती है। जिला प्रशासन और पुलिस ने पर्यटकों व स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे फिलहाल जलप्रपातों के आसपास न जाएं और सुरक्षित स्थानों पर ही रहें। प्रशासन ने बताया कि इन स्थलों पर अचानक जलस्तर बढ़ने, फिसलन भरी चट्टानों और तेज धाराओं के चलते दुर्घटना की आशंका कई गुना बढ़ गई है। प्रशासन ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी आपात स्थिति में लोगों को तुरंत पुलिस और आपदा प्रबंधन दल से संपर्क करने की सलाह दी गई है। अधिकारियों ने आमजन से अपील की है कि वे सावधानी बरतें और प्रकृति का आनंद सुरक्षित दूरी से ही लें। इस बीच मौसम विभाग की ओर से आने वाले दिनों में वर्षा का दौर जारी रहने की संभावना जताई गयी है, जिससे स्थिति और भी जोखिमपूर्ण हो सकती है।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल को भारत रत्न देने की मांग
रांची | झारखंड की राजधानी रांची में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानी पंडित राजकुमार शुक्ल की स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शामिल भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने राजकुमार शुक्ल को नमन किया और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद किया।
रेल अस्पताल में आपदा प्रबंधन का हुआ प्रशिक्षण और मॉक ड्रिल
पूर्वी सिंहभूम | टाटानगर स्थित सब-डिविजनल रेल अस्पताल में रेल सिविल डिफेंस की ओर से अस्पताल कर्मियों को आपदा प्रबंधन और अग्निशमन से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान एक मॉक ड्रिल का आयोजन कर कार्बन डाइऑक्साइड फायर संयंत्र की असेम्बल और उसके उपयोग की विधि सिखाई गई।
श्री बाला गणपति विलास समिति के पंडाल का 26 को होगा उद्घाटन, ओडिशा के पूर्व राज्यपाल करेंगे उद्घाटन
पूर्वी सिंहभूम | कदमा स्थित श्री बाला गणपति विलास समिति की ओर से इस वर्ष 107वीं श्री गणेश पूजा महोत्सव का आयोजन 27 अगस्त से 14 सितम्बर तक आयोजित किया जाएगा।
गुरुद्वारा श्री गुरु नानक सत्संग सभा में मना श्री गुरु ग्रंथ साहिब का पहला प्रकाश पर्व
रांची | श्री गुरु नानक सत्संग सभा में रविवार को धन-धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश पर्व रविवार को कृष्णा नगर कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा में बड़ी श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। सुबह 7:40 बजे हजूरी रागी जत्था भाई महिपाल सिंह ने आसा दी वार कीर्तन से विशेष दीवान की शुरुआत की।