भारत-दक्षिण अफ्रीका वनडे के टिकटों को लेकर रांची में जबरदस्त उत्साह, जेएससीए स्टेडियम के बाहर लगी लंबी कतारें
रांची। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले को लेकर शहर में क्रिकेट fever चरम पर है। जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम में आज सुबह 9 बजे से टिकट बिक्री शुरू होने वाली है, लेकिन उससे पहले ही प्रशंसकों का उत्साह देखने को मिला। लोग देर रात से ही टिकट काउंटर के बाहर पहुंचकर लाइन में लग गए, ताकि भीड़ बढ़ने से पहले उन्हें टिकट मिल सके।
रांची में फास्ट फूड दुकानों की आड़ में नशीली सिरप की बिक्री, दो गिरफ्तार
रांची। रांची में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बरियातू थाना क्षेत्र में फास्ट फूड दुकानों की आड़ में नशीली सिरप बेचने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 202 ग्राम ब्राउन शुगर, 8 तस्कर गिरफ्तार , महिला भी शामिल
रांची । रांची में नशे के कारोबार पर सख्त शिकंजा कसते हुए पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। कांके थाना क्षेत्र में ब्राउन शुगर की तस्करी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक महिला समेत 8 तस्करों को गिरफ्तार किया है। साथ ही 202 ग्राम ब्राउन शुगर और करीब ढाई लाख रुपये नकद भी जब्त किए गए हैं।
झारखंड में प्रशासनिक सीमाओं में बदलाव पर रोक, जनगणना,2027 की तैयारी तेज
रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनगणना,2027 की तैयारियों के मद्देनज़र झारखंड राज्य की सभी प्रशासनिक इकाइयों की सीमाओं में बदलाव पर रोक लगा दी है।
झारखंड विधानसभा की रजत जयंती, राज्यपाल का आह्वान,योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
रांची। झारखंड विधानसभा का 25वां स्थापना दिवस शनिवार को राजधानी रांची स्थित विधानसभा परिसर में अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। रजत जयंती समारोह का शुभारंभ राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विशिष्ट अतिथियों का स्वागत करते हुए इस विशेष अवसर के महत्व पर प्रकाश डाला।
विधानसभा स्थापना दिवस पर 16 शहीद जवानों के परिजन होंगे सम्मानित, नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए थे शहीद
रांची। झारखंड विधानसभा की स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर राज्य के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले 16 शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा। नक्सल उन्मूलन अभियान के दौरान शहीद हुए झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और आर्मी के इन वीर जवानों को राज्य श्रद्धांजलि अर्पित करेगा।
घाटशिला के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने ली शपथ, विधानसभा में पहली बार प्रवेश
रांची। घाटशिला उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के नवनिर्वाचित विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने आज पद और गोपनीयता की शपथ ली। विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने अपने कक्ष में उन्हें शपथ दिलाई।
सीएमपीडीआई में 51वां सीआईएल एवं स्थापना दिवस समारोह, रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने नवाचार और ऊर्जा सुरक्षा में योगदान की सराहना की
रांची | मिनी रत्न कंपनी सीएमपीडीआई में बुधवार को 51वां कोल इंडिया एवं सीएमपीडीआई स्थापना दिवस समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और कॉरपोरेट गीत से हुई।
राज्यपाल ने “सरदार @150 पदयात्रा” में युवाओं का मनोबल बढ़ाया, एकता और राष्ट्रभावना पर दिया जोर
राँची | माननीय राज्यपाल श्री संतोष कुमार गंगवार ने आज राज भवन के मुख्य द्वार से ओटीसी ग्राउंड तक आयोजित “सरदार @150 पदयात्रा” (यूनिटी मार्च – एक भारत, आत्मनिर्भर भारत) में शामिल होकर प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रीय एकता और सेवा-भावना का प्रेरक प्रतीक है,
झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा ने केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया, नए पदाधिकारी होंगे 20 दिसंबर को शपथ ग्रहण
रांची | राजधानी रांची के एक निजी होटल के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा का संवाददाता सम्मेलन आयोजित किया गया, जिसमें केंद्रीय कमेटी की नई घोषणा की गई। मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहू ने बताया कि 7वें स्थापना दिवस के बाद केंद्रीय समिति का पुनर्गठन किया जा रहा है, ताकि नए, सक्रिय और समर्पित सदस्यों को आगे बढ़ाया जा सके।