डीसी-एसएसपी की निगरानी में गणतंत्र दिवस की फुल ड्रेस रिहर्सल, सुरक्षा पर खास जोर

News Saga Desk

रांची के मोरहाबादी मैदान में 26 जनवरी को आयोजित होने वाले गणतंत्र दिवस के राज्यस्तरीय समारोह की तैयारियों के तहत 24 जनवरी को फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह रिहर्सल उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन की देखरेख में संपन्न हुई।

रिहर्सल के दौरान गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने वाले सभी कार्यक्रमों को रियल टाइम आधार पर दोहराया गया, ताकि मुख्य समारोह के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था से बचा जा सके। उपायुक्त और एसएसपी ने परेड का निरीक्षण करते हुए मार्च पास्ट की सलामी ली तथा परेड में शामिल सभी टुकड़ियों को संबोधित कर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग

फुल ड्रेस रिहर्सल के उपरांत समारोह में प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग आयोजित की गई। ब्रीफिंग में जिला स्तरीय पदाधिकारियों के साथ पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर जिला दंडाधिकारी, रांची द्वारा गणतंत्र दिवस समारोह के लिए जारी संयुक्त आदेश की विस्तृत जानकारी सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को दी गई।

समन्वय के साथ दायित्व निर्वहन पर जोर

संयुक्त ब्रीफिंग को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि वे समय पर अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर उपस्थित होकर सौंपे गए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय अत्यंत आवश्यक है। उपायुक्त ने झांकियों के निर्धारित समय-सीमा में प्रदर्शन, सुदृढ़ मेडिकल व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों को समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष दिशा-निर्देश

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने समारोह के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिस बल को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर प्रवेश से पूर्व सघन फ्रीस्किंग और सुरक्षा मानकों के सख्त अनुपालन पर जोर दिया। वहीं, उप विकास आयुक्त (DDC) सौरभ कुमार भुवनिया ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर झांकियों के सुचारू, अनुशासित और समयबद्ध प्रदर्शन के लिए संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

परेड में भाग लेने वाली टुकड़ियां

गणतंत्र दिवस परेड में निम्नलिखित टुकड़ियां भाग लेंगी,
भारतीय सेना, सीआईएसएफ, सीआरपीएफ, आईटीबीपी, झारखंड जगुआर, जैक-1, जैक-2, डीएपी (पुरुष), डीएपी (महिला), एसएसबी, छत्तीसगढ़ पुलिस, जैक-10 (महिला बटालियन), होमगार्ड, एनसीसी (गर्ल्स) एवं एनसीसी (ब्वॉयज)।

 

बैंड पार्टियों का प्रदर्शन

समारोह के दौरान विभिन्न बैंड पार्टियां भी प्रस्तुति देंगी, जिनमें भारतीय सेना, जैक-1, होमगार्ड तथा जैक-10 (महिला) की बैंड पार्टियां शामिल होंगी।

 

Read More News

त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल की बड़ी तैयारी, चलेंगी कई पूजा स्पेशल ट्रेनें

त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रांची रेल मंडल ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों के...

Read More