अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी को पड़ा महंगा, एसपी ने किया निलंबित
पलामू | पंजाब के अफीम तस्करों से साठ गांठ रखना पिपराटांड़ थाना प्रभारी राजवर्धन को काफी महंगा पड़ गया। जिले की एसपी रीष्मा रमेशन ने थाना प्रभारी की भूमिका को संदिग्ध मानते हुए शनिवार रात तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। मेदिनीनगर शहर थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर सुबोध कुमार को पिपराटांड़ का नया थाना प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूरे मामले की जांच करने का निर्देश लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी को दिया है। एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद बड़े पैमाने पर कार्रवाई की जाएगी।
आईजी के निर्देश पर रामगढ़ थाना प्रभारी हुए लाइन क्लोज, ओडी पदाधिकारी सस्पेंड
रामगढ़ | रामगढ़ थाना से फरार आफताब अंसारी के मामले में आईजी क्रांति कुमार गड़िदेशी के निर्देश पर एसपी अजय कुमार ने कार्रवाई की। रामगढ़ थाना प्रभारी इंस्पेक्टर डॉ प्रमोद कुमार सिंह को लाइन क्लोज कर दिया है। साथ ही ओडी पदाधिकारी सलीमुद्दीन खां को निलंबित कर दिया है।
राजधानी रांची में दिल दहला देने वाली घटना, युवती पर फेंका गया एसिड
रांची के कांके थानाक्षेत्र में युवती पर तेजाब फेंकने की घटना की बात सामने आ रही है। टेंडर बस्ती की घटना है। युवती झुलस गई है। उसे अस्पताल ले जाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार कांके और रातू थाना बॉर्डर स्थित एक चौक पर कुछ लोगों ने एक युवती पर तेजाब फेंक दिया।
रांची: डाकघरों में पांचवें दिन भी ठप कामकाज, राखी भेजने वालों की लगी भीड़
रांची मंडल के डाकघरों में तकनीकी खामियों के चलते शुक्रवार को लगातार पांचवें दिन भी सामान्य कामकाज प्रभावित रहा। नई आईटी प्रणाली (IT 2.0 सॉफ्टवेयर) में आ रही दिक्कतों के कारण डाक सेवाओं की रफ्तार धीमी हो गई है, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रांची: पेट्रोल पंप पर हथियारबंद लूट, बदमाश 50 हजार रुपये लेकर फरार
रांची में एक बार फिर अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आए। विधानसभा थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर एक पेट्रोल पंप पर तीन नकाबपोश हथियारबंद बदमाशों ने देर रात धावा बोला और बंदूक की नोक पर लगभग 50 हजार रुपये लूट लिए। घटना के दौरान पंप कर्मियों के साथ मारपीट भी की गई।
सहारा इंडिया समूह पर CID की नई कार्रवाई, 13.25 करोड़ की ठगी का मामला दर्ज
सहारा इंडिया समूह की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। झारखंड CID ने 13.25 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में सहारा समूह के खिलाफ नया केस दर्ज किया है। यह केस रांची के धुर्वा निवासी संतोष कुमार की शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
Ranchi News: DSP मनोज कुमार सिंह की बढ़ीं मुश्किलें, जल्द शुरू होगी विभागीय कार्रवाई
हजारीबाग जिले में कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) के डीएसपी मनोज कुमार सिंह के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही चलेगी।एसपी हजारीबाग की अनुशंसा पर पुलिस मुख्यालय ने भी इसकी स्वीकृति दे दी है। अब गृह विभाग इसपर आगे की कार्रवाई करेगा।
रांची में जल्द दौड़ेंगी फ्लैश चार्जिंग लग्जरी बसें, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
राजधानी रांची में जल्द ही आधुनिक फ्लैश चार्जिंग बस दौड़ती नजर आएगी। इसको लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने डीपीआर बनाने का निर्देश जारी कर दिया है। यह बस रांची से जमशेदपुर के बीच चलेगी और रांची शहर में भी इसका संचालन होगा।
झारखंड अगेंस्ट करप्शन’ कार्यसमिति की बैठक जल्द : दुर्गा उरांव
झरखंड अगेंस्ट करप्शन की केंद्रीय कार्यसमिति की बैठक जल्द ही आयोजित की जाएगी, जिससे कि जिला और राज्य स्तर पर यह संगठन मजबूती से काम कर
बाबूलाल मरांडी ने अस्पताल में कड़िया मुंडा से की भेंट, स्वास्थ्य की जानी हालत
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने आज पूर्व लोक सभा उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने मेडिका हॉस्पिटल में पूर्व लोक सभा उपाध्यक्ष करिया मुंडा से मुलाकात की। साथ ही उनके स्वास्थ्य का जानकारी ली। बता दें कि खूंटी लोकसभा क्षेत्र से 8 बार सांसद रहे और पूर्व लोकसभा उपाध्यक्ष पद्मभूषण कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गई।