सम्राट राणा ‘इनर 10s’ के आधार पर फाइनल से चूके, दिव्या फाइनल की दौड़ में बरकरार
नई दिल्ली | चीन के निंगबो ओलंपिक स्पोर्ट्स सेंटर में चल रहे आईएसएसएफ वर्ल्ड कप के दूसरे दिन बुधवार को भारत के खिलाड़ी सम्राट राणा पुरुषों की 10 मीटर एयर पिस्टल (एपीएम) स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाने से बेहद करीब रह गए। वह केवल ‘इनर 10s’ की गिनती पर फाइनल से चूक गए। महिला 25 मीटर पिस्टल (एसपीडब्ल्यू) प्रिसिजन स्टेज में दिव्या टी.एस. ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष आठ में अपनी जगह बनाए रखी और 11 सितंबर को होने वाले रैपिड-फायर स्टेज के बाद फाइनल में पहुंचने की प्रबल दावेदारी कायम रखी।
हांगकांग ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट से पीवी सिंधु बाहर, प्रणय और लक्ष्य सेन आगे बढ़े
हांगकांग | हांगकांग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत की दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु का सफर बुधवार को समाप्त हो गया। सिंधु को डेनमार्क की गैर वरियता प्राप्त खिलाड़ी लाइन क्रिस्टोफर्सन से तीन गेमों की कड़ी भिड़ंत में 15-21, 21-16, 21-19 से हार झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे चले मुकाबले में क्रिस्टोफर्सन के खिलाफ सिंधु की यह पहली हार है।
“एशिया कप में भारत का पहला मुकाबला आज UAE से : क्या संजू सैमसन को मिलेगा प्लेइंग-11 में मौका, 3 स्पिनर्स की संभावना”
एक महीना पांच दिन के ब्रेक के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज एक्शन में होगी। भारत ने 4 अगस्त को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज समाप्त होने के बाद से कोई मैच नहीं खेला है। इस बार फॉर्मेट टी-20 का है और मंच है एशिया कप। टूर्नामेंट में भारत का पहला मुकाबला दुबई में UAE से होगा। मैच भारतीय टाइमिंग के हिसाब से रात 8 बजे शुरू होगा।
कोहली-रोहित के रिटायरमेंट के बाद भारत का पहला टूर्नामेंट: एशिया कप में गिल करेंगे विराट का काम, सूर्या निभाएंगे रोहित की भूमिका?
टी-20 वर्ल्ड कप 2024 की जीत के साथ भारतीय क्रिकेट के सुनहरे युग का एक बड़ा अध्याय बंद हो गया। विराट कोहली, रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे दिग्गजों ने इस फॉर्मेट को अलविदा कह दिया। अब एशिया कप में पहली बार टीम इंडिया उनके बिना मैदान पर उतरेगी।
महिला एशिया कप के सुपर-4 में अजेय अभियान जारी रखने उतरेगी भारतीय टीम
नई दिल्ली | भारतीय महिला हॉकी टीम महिला एशिया कप 2025 के सुपर-4 चरण में अपने अजेय अभियान को जारी रखने के इरादे से मैदान में उतरेगी। हांगझोउ में चल रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के अहम चरण में भारत का सामना मेज़बान चीन, मौजूदा चैंपियन जापान और कोरिया जैसी मजबूत टीमों से होगा।
एशिया कप की तैयारी में जुटी टीम इंडिया: दुबई में अभ्यास के दौरान सैमसन-बुमराह की बातचीत चर्चा में
भारतीय क्रिकेट टीम ने शुक्रवार को दुबई के ICC अकादमी में टी-20 एशिया कप 2025 के लिए अपने पहले अभ्यास सत्र के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुआई में टीम इस आठ देशों के टूर्नामेंट में अपनी दूसरा टी-20 खिताब जीतने के इरादे से उतरेगी।
विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप में भारतीय पुरुष कम्पाउंड टीम ने रचा इतिहास, पहली बार स्वर्ण पदक
नई दिल्ली | भारतीय पुरुष कम्पाउंड तीरंदाजी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय टीम ने कोरिया के ग्वांगझू में खेले जा रहे विश्व तीरंदाजी चैंपियनशिप 2025 में रविवार को कंपाउंड पुरुष टीम स्पर्धा में फ्रांस को हराकर पहली बार स्वर्ण पदक जीता।
श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान
एशिया कप की 9 सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इसी महीने बीसीसीआई की सालाना आम बैठक होगी। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इतना ही नहीं बैठक के अलावा चुनाव भी होगा।
एशिया कप के लिए टीम इंडिया दुबई रवाना, 9 सितंबर को UAE के खिलाफ पहला मुकाबला
भारतीय टीम क्रिकेट एशिया कप 2025 के लिए गुरुवार को दुबई रवाना हो गई। टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, हेड कोच गौतम गंभीर और हार्दिक पंड्या गुरुवार को मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आए।
ED की राडार पर शिखर धवन, ऑफिस में 8 घंटे तक चली पूछताछ
ईडी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन से गुरुवार को अवैध सट्टेबाजी एप से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में लगभग आठ घंटे तक पूछताछ की। वह सुबह करीब 11 बजे मध्य दिल्ली स्थित जांच एजेंसी के कार्यालय में दाखिल हुए और शाम सात बजे के बाद वहां से निकले।