श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान

News Saga Desk

नई दिल्ली। एशिया कप की 9 सितंबर से शुरुआत होने जा रही है। इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। इसी महीने बीसीसीआई की सालाना आम बैठक होगी। इस मीटिंग में कई बड़े फैसले लिए जाएंगे। इतना ही नहीं बैठक के अलावा चुनाव भी होगा। अभी बीसीसीआई अध्‍यक्ष का पद खाली है। हाल ही में रोजर बिन्‍नी ने अपना पद छोड़ा था। उपाध्‍यक्ष राजीव शुक्‍ला कार्यवाहक अध्‍यक्ष हैं।

दैनिक जागरण के खेल संपादक अभिषेक त्रिपाठी की रिपोर्ट के मुताबिक, 28 सितंबर को मुंबई में बीसीसीआई मुख्यालय में एजीएम होगी और चुनाव होंगे। बीसीसीआई के सभी पदों पर उस दिन पदाधिकारी चुने जाएंगे। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष पद पर पदाधिकारी चुने जाएंगे। एपेक्स कमेटी के लिए जनरल बॉडी और इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि भी चुने जाएंगे।

एजेंडा के अनुसार, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के दो सदस्यों का चुनाव, आईपीएल गवर्निंग काउंसिल में इंडियन क्रिकेटर्स एसोसिएशन के एक सदस्य का चुनाव और महिला प्रीमियर लीग की कमेटी का चुनाव भी किया जाएगा। लोकपाल और एथिक्स ऑफिसर को चुनने के अलावा स्टैंडिंग कमेटी, क्रिकेट कमेटी और अंपायर कमेटी उसी दिन बनाई जाएगी।


Read More News

मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र में योगासन कार्यक्रम आयोजित, योग को बताया भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर धुर्वा स्थित मत्स्य किसान प्रशिक्षण केंद्र, शालीमार में योगाभ्यास...

Read More