नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 टूर्नामेंट अब 5 जुलाई को बेंगलुरु में
नीरज चोपड़ा क्लासिक 2025 प्रतियोगिता का आयोजन अब 5 जुलाई को बेंगलुरु के श्री कांतीरवा स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। पहले यह इवेंट 24 मई को होना तय था, लेकिन सुरक्षा कारणों और देश के प्रति एकजुटता के भाव के चलते इसे पुनः निर्धारित किया गया है।
आईपीएल 2025 फाइनल से पहले बोले पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर-“अभी आधा काम बाकी है”
मुंबई इंडियंस को दूसरे क्वालिफायर में हराकर पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। रविवार को मिली इस ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने सोमवार को प्री मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान टीम की अब तक की यात्रा, अपनी रणनीति और फाइनल मुकाबले को लेकर खुलकर बातचीत की।
IPL फाइनल कल, क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर, तीनों सेना प्रमुखों को इनविटेशन
IPL का फाइनल मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी की थीम ‘ऑपरेशन सिंदूर’ होगी। कार्यक्रम में तीनों सेनाओं के प्रमुखों को इनवाइट किया गया है।
आईपीएल 2025 को मिलेगा नया चैंपियन, फाइनल में भिड़ेंगी आरसीबी और पंजाब किंग्स
इंडियन प्रीमियर लीग 2025 (आईपीएल 2025) को आठ साल बाद नया चैंपियन मिलने जा रहा है। रविवार रात अहमदाबाद में हुए क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब 3 जून को फाइनल मुकाबले में पंजाब का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से होगा।
ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट से लिया संन्यास, टी20 में जारी रखेंगे करियर
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से तत्काल प्रभाव से संन्यास ले लिया है। हालांकि वे टी20 फॉर्मेट में उपलब्ध रहेंगे और 2026 में होने वाले अगले टी20 वर्ल्ड कप तक खेलते रहने की उम्मीद है।
मुंबई सिटी ने बिपिन सिंह के सम्मान में जर्सी नंबर 29 को रिटायर करने का किया फैसला
मुंबई सिटी एफसी ने पुष्टि की है कि विंगर बिपिन सिंह का क्लब के साथ अनुबंध 31 मई 2025 को समाप्त हो गया है और वह अब टीम का हिस्सा नहीं रहेंगे। क्लब ने उनके अमूल्य योगदान को सम्मानित करते हुए उनकी जर्सी नंबर 29 को हमेशा के लिए रिटायर करने का फैसला किया है।
आईपीएल 2025 में गुजरात का सफर समाप्त, मुंबई ने 20 रन से हराया
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली टीम क्वालिफायर-2 में पहुंच गई है। अब उसका सामना एक जून को अहमदाबाद में पंजाब किंग्स से होगा।
एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पारुल ने बनाया नेशनल रिकॉर्ड, पूजा और गुलवीर ने दिलाया स्वर्ण
दक्षिण कोरिया के गुमी में आयोजित एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में भारत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक रहा। पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज़ में राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाते हुए रजत जीता। युवा हाई जम्पर पूजा और लंबी दूरी के धावक गुलवीर सिंह ने स्वर्ण जीतकर भारत का परचम लहराया।
आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने पर कप्तान पाटीदार ने कहा-हम अपनी योजनाओं को लेकर स्पष्ट थे
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने गुरुवार को पंजाब किंग्स को आठ विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। यह चौथा मौका है जब बैंगलोर की टीम फाइनल में पहुंची है। इस जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने प्रशंसकों का आभार जताते हुए कहा कि टीम जहां खेलती है
भारतीय पुरुष हॉकी टीम एफआईएच प्रो लीग के यूरोपीय चरण के लिए रवाना
भारतीय पुरुष हॉकी टीम 28 मई की रात बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से एफआईएच प्रो लीग 2024-25 के यूरोपीय चरण के लिए रवाना हो गई। यह चरण 7 से 22 जून के बीच नीदरलैंड के एम्सटेलवीन और बेल्जियम के एंटवर्प में खेला जाएगा।