एशिया कप 2025: टेस्ट के बाद अब टी20 में भी शुभमन गिल को मिली बड़ी जिम्मेदारी

News Saga Desk

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का एलान हो चुका है। सूर्यकुमार यादव ही टीम के कप्‍तान हैं। हालांकि, उपकप्‍तानी की जिम्‍मेदारी शुभमन गिल को सौंपी गई है। इंग्‍लैंड के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज से पहले रोहित शर्मा ने टेस्‍ट क्रिकेट से संन्‍यास का एलान कर दिया था।

ऐसे में गिल को टेस्‍ट टीम का कप्‍तान भी बनाया गया था। बतौर कप्‍तान गिल ने कमान की बल्‍लेबाजी की थी और 700 से ज्‍यादा रन बना दिए थे। वह इन दिनों शानदार फॉर्म में भी चल रहे हैं। अब टी20 फॉर्मेट में भी उन्‍हें अहम जिम्‍मेदारी सौंपी गई।

एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम

सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।


Read More News

झारखंड BJP में बड़ा संगठनात्मक बदलाव, पवन साय को मिली कमान, कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी

भाजपा ने पवन साय को झारखंड का नया संगठन महामंत्री बनाया है। कर्मवीर सिंह को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी...

Read More