लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा संपन्न

News Saga Desk

रांची। लोक आस्था और सूर्य उपासना का महापर्व छठ पूजा मंगलवार को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ ही श्रद्धा और उत्साह के माहौल में संपन्न हो गया। चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व में श्रद्धालुओं ने सूर्य देव और छठी मइया से परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
छठ घाटों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सिर पर पूजा सामग्री से सजी टोकरी लिए व्रती महिलाएं पारंपरिक गीत गाती हुई घाटों की ओर बढ़ीं। कई स्थानों पर स्थानीय प्रशासन और स्वयंसेवी संगठनों ने सुरक्षा एवं स्वच्छता के पुख्ता इंतजाम किए थे।
शनिवार को नहाय-खाय, रविवार को खरना, सोमवार को संध्या अर्घ्य और मंगलवार की सुबह उदीयमान सूर्य को अर्घ्य देने के साथ व्रत का समापन हुआ। इस दौरान पूरे राज्य में शांति, सौहार्द और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला।
मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व समाज में एकता, अनुशासन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है।

Read More News

दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान, पत्नी रूपी सोरेन ने ग्रहण किया पुरस्कार

झारखंड आंदोलन के जननायक और झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से नवाजा गया। नई...

संथाल परगना दौरे पर राज्य निर्वाचन पदाधिकारी, मतदाता सूची पुनरीक्षण में पारदर्शिता पर दिया जोर

राज्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार दो दिवसीय संथाल परगना दौरे पर हैं। दौरे की शुरुआत उन्होंने...

पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर कांग्रेस का हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने रांची में आयोजित प्रेस वार्ता में पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा...

Read More