“घाटशिला में मतदाता सूची पुनरीक्षण की शुरुआत, SDO ने राजनीतिक दलों संग की बैठक”

News Saga Desk

घाटशिला। भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला सुनील चंद्र ने राजनीतिक दलों को दावा एवं आपत्ति प्रपत्र उपलब्ध कराए और उनसे आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र नागरिकों को प्रपत्र भरने को लेकर प्रोत्साहित करें।

उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, नाम में सुधार, पते में बदलाव तथा मृत/स्थानांतरित मतदाता के नाम हटवाने हेतु संबंधित दावा एवं आपत्ति प्रपत्र भर सकते हैं। इस मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी दलों को यह भी अवगत कराया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर अधिकारी (BLO) मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। अनुरोध किया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट से भी आवश्यक सहयोग इस कार्य में प्राप्त हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रकार की आपत्तियाँ एवं दावे प्राप्त कर नियमानुसार उनकी जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।


Read More News

बिहार के DSP की काली कमाई का खुला राज ! नौकरानी के पास निकली करोड़ों की संपत्ति, जांच में बड़ा धमाका

बिहार के किशनगंज में तैनात DSP गौतम कुमार की कथित 80 करोड़ रुपये से अधिक की बेनामी संपत्ति के मामले...

5 अप्रैल को रेल यात्रियों की बढ़ेगी परेशानी: आसनसोल मंडल में कई ट्रेनें रद्द, रूट और समय में बड़ा बदलाव

देवघर: सुरक्षित और सुचारु रेल परिचालन के लिए आसनसोल मंडल के विभिन्न सेक्शनों में रविवार, 5 अप्रैल...

चतरा में टहलने निकले पशु चिकित्सक योगेंद्र यादव का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका से इलाके में हड़कंप

चतरा: चतरा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत तुड़ाग गांव में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब...

Read More