रांची में रक्षा संपदा उप कार्यालय का उद्घाटन, राज्यपाल और रक्षा राज्य मंत्री रहे उपस्थित

News Saga Desk
आज रांची में रक्षा संपदा उप कार्यालय का उद्घाटन झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने किया। इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ भी उपस्थित रहे। उन्होंने इसे एक बेहतर और आवश्यक पहल बताया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद कहा है, उन्होंने कहा कि रांची का सैन्य इतिहास रहा है और पूर्व में सेना की जमीन पर अतिक्रमण और अवैध कब्जे की समस्याएं सामने आती रही हैं।

उन्होंने कहा कि पहले ऐसे मामलों के लिए लोगों को पटना के दानापुर कार्यालय जाना पड़ता था, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब शहर के हृदय स्थल में रक्षा संपदा कार्यालय खुलने से आम लोगों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अतिक्रमण, रास्तों से जुड़ी समस्याओं और सेना की जमीन की सुरक्षा से जुड़े मामलों का समाधान अब स्थानीय स्तर पर हो सकेगा। उन्होंने बताया कि देश में लगभग 18 लाख एकड़ जमीन सेना के पास है, जिसे सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है।

यह कार्यालय राज्य सरकार और जिला प्रशासन के साथ मिलकर पारदर्शी और प्रभावी तरीके से कार्य करेगा। इसी आवश्यकता को देखते हुए इस उप कार्यालय की स्थापना की गई है। इस अवसर पर राज्यपाल ने रक्षा संपदा से जुड़ी नीतियों को और सशक्त बनाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया

Read More News

माध्यमिक आचार्य नियुक्ति मामला: हाई कोर्ट ने JSSC से मांगा जवाब, अभ्यर्थियों की शिकायतों पर 30 जून को अगली सुनवाई..

NEWS SAGA DESK उत्तर कुंजी और रिस्पॉन्स शीट नहीं मिलने से आपत्ति दर्ज कराने का अवसर गंवाने का दावा,...

Khesari Lal Yadav News: भरत तिवारी के परिवार के साथ खड़े हुए भोजपुरी स्टार, बोले- न्याय के लिए लड़ाई जारी रखिए

भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव भोजपुर के बिलौटी गांव पहुंचे और भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात की।...

Read More