अरविंद केजरीवाल के शीशमहल की होगी जांच, CVC ने दिया आदेश

News Saga Desk

नई दिल्ली। सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) ने अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक मुख्यमंत्री आवास की जांच के आदेश दिए है। CPWD द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने के बाद 6 फ्लैगस्टाफ बंगले (पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का निवास) के जीर्णोद्धार की जांच के आदेश दिए गए। सीवीसी ने सीपीडब्ल्यूडी से उन आरोपों की विस्तृत जांच करने को कहा है जिसमें 40,000 स्कॉयर याड् (8 एकड़) में फैले एक भव्य भवन (शीशमहल) के निर्माण के लिए भवन निर्माण मानदंड जारी किए गए थे। बीजेपी ने पूरे चुनाव के दौरान इस बंगले को शीशमहल कहकर, केजरीवाल पर हमला किया था।

विजेंद्र गुप्ता की शिकायतों पर लिया गया संज्ञान

बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि सीवीसी ने उनकी दो पूर्व शिकायतों का संज्ञान लिया है। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से रिपोर्ट मांगी, जिसके आधार पर अब विस्तृत जांच करने के आदेया दिए गए।

अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास था यह

री-कंस्ट्रक्टेड बंगला 2015 से अक्टूबर 2024 तक दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में अरविंद केजरीवाल का आधिकारिक निवास था। उन्होंने भ्रष्टाचार के आरोपों पर बीजेपी की आलोचना के बाद पद से इस्तीफा देने के बाद इसे खाली कर दिया था।

पीएम मोदी ने केजरीवाल पर किया था कटाक्ष

इस महीने की शुरुआत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर उनके हाईक्लास के लाइफ स्टाइल को लेकर कटाक्ष किया था। मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देते हुए कहा था, ”कुछ नेताओं का फोकस स्टाइलिश शॉवर पर रहता है, लेकिन हमारा फोकस हर घर जल पर है।” अरविंद केजरीवाल की अगुआई वाली आम आदमी पार्टी ने 2015 और 2020 में पिछले दो दिल्ली चुनाव जीते थे। आप से पहले, कांग्रेस 15 साल तक पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली की सत्ता में थी। बीजेपी 27 साल बाद दिल्ली की सत्ता में आई है. सरकार बनाने के लिए बैठकों का दौर जारी है।


Read More News

मुस्लिमों को विकास की धारा से जोड़ना चाहते हैं PM मोदी, कांग्रेस ने बनाया वोट बैंक: जफर इस्लाम

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व राज्यसभा संसद जफर इस्लाम ने आज जमकर कांग्रेस पार्टी पर निशाना...

झारखंड कोलियरी यूनियन महाधिवेशन: सीएम हेमंत ने दिल्ली से किया संबोधन, संगठन में हुए बड़े बदलाव

झारखंड कोलियरी मजदूर यूनियन के आठवें केंद्रीय महाधिवेशन का आयोजन शनिवार को रांची स्थित सीएमपीडीआई...

विधायक सरयू राय ने बांटे 113 पेंशन प्रमाण पत्र, सफाई के लिए बढ़ाई जाएंगी 20 मजदूर और 50 गाड़ियां

जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने शनिवार को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत...

चंपाई सोरेन का बड़ा ऐलान: भोगनाडीह में मनाएंगे हूल दिवस, वीरों की धरती से फिर गूंजेगा “हूल” का नारा

झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने एक्स  पर पोस्ट कर आगामी 'हूल दिवस' को भोगनाडीह में मनाने...

Read More