NEWS SAGA DESK
सावन की अंतिम सोमवारी पर देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम और बासुकीनाथ मंदिर में लाखों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। अब तक 52 लाख से अधिक भक्तों ने बाबा को जल चढ़ाया।
सावन की अंतिम सोमवारी के अवसर पर झारखंड के प्रसिद्ध तीर्थस्थल देवघर बाबा बैद्यनाथ धाम और दुमका स्थित बाबा बासुकीनाथ धाम में आस्था का महासैलाब देखने को मिला। सोमवार को सुबह से ही लाखों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में पहुंचने लगे। हर तरफ बोल बम के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया।

जिला प्रशासन के अनुसार, सावन महीने के दौरान अब तक बाबा बैद्यनाथ धाम में 52 लाख से अधिक श्रद्धालु जलाभिषेक कर चुके हैं। अंतिम सोमवारी होने के कारण भक्तों की संख्या में और बढ़ोतरी दर्ज की गई।
बाबा बैद्यनाथ धाम में लगी लंबी कतारें
सावन की अंतिम सोमवारी को बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट सुबह 4:30 बजे खोला गया। पट खुलते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जल अर्पित करना शुरू कर दिया। दूर-दराज के राज्यों से पहुंचे कांवरियों और श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
मंदिर परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने विशेष व्यवस्था की थी। श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से मंदिर में प्रवेश कराया गया और सुरक्षा व्यवस्था के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई।
प्रशासन ने संभाली सुरक्षा व्यवस्था
देवघर के उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया ने बताया कि पिछली सोमवारी की तुलना में इस बार श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रही। प्रशासन की ओर से सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर निगरानी रखी जा रही है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
इसे भी देखें:-JPSC-JSSC आंदोलन में नया मोड़! 14 नामजद, Amisha Prasad से पूछताछ पर BJP का विरोध
वहीं पुलिस अधीक्षक प्रवीण पुष्कर ने बताया कि रात से ही पुलिसकर्मी और अधिकारी श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से कतार में लगाने और मंदिर में प्रवेश कराने में जुटे हुए हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
No Comment! Be the first one.