नगर निकाय चुनाव के कारण: JAC ने 8वीं, 9वीं और 11वीं की परीक्षाओं का नया शेड्यूल जारी किया

News Saga Desk

राज्य में प्रस्तावित नगर निकाय चुनाव को देखते हुए झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) ने फरवरी माह में आयोजित होने वाली कई कक्षाओं की परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया है। चुनावी प्रक्रिया के कारण इंटरमीडिएट के साथ-साथ कक्षा 11वीं, 8वीं और 9वीं की परीक्षाओं की नई तिथियां जारी कि है। इस संबंध में जैक ने अलग-अलग अधिसूचनाएं जारी कर सभी स्कूलों, कॉलेजों और परीक्षार्थियों को सूचित कर दिया है।

निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नगर निकाय चुनाव के लिए 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना निर्धारित है। इसी को ध्यान में रखते हुए इंटरमीडिएट की हिन्दी विषय की परीक्षा, जो पहले 23 फरवरी को प्रस्तावित थी, अब 24 फरवरी को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा द्वितीय पाली में दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी।

वहीं कक्षा 11वीं की परीक्षाएं अब 25, 26 और 28 फरवरी को आयोजित होंगी। विज्ञान और वाणिज्य संकाय की परीक्षाएं पूर्वाह्न पाली में, जबकि कला संकाय की परीक्षाएं द्वितीय पाली में ली जाएंगी।

कक्षा 8वीं की परीक्षा 2 मार्च को दो पालियों में आयोजित की जाएगी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षाएं 6 और 7 मार्च को होंगी।

जैक ने स्पष्ट किया है कि मैट्रिक की परीक्षाएं 17 फरवरी को ही समाप्त हो रही हैं। इसलिए नगर निकाय चुनाव का मैट्रिक परीक्षार्थियों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा और मैट्रिक परीक्षा कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

बता दें कि चुनाव के दौरान परीक्षा आयोजन को लेकर छात्रों और अभिभावकों ने पहले चिंता जताई थी। उनका कहना था कि मतदान और मतगणना के समय स्कूल भवनों, शिक्षकों और प्रशासनिक संसाधनों की व्यस्तता से परीक्षा प्रभावित हो सकती है। ऐसे में परीक्षाओं की तिथियों में किया गया यह संशोधन छात्रों के लिए राहतभरा कदम माना जा रहा है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More