सिरमटोली पुल निर्माण के कारण ब्लॉक, 3 ट्रेनें रद्द रहेगी:आद्रा मंडल में विकास कार्य के कारण 3 ट्रेनें रहेगी प्रभावि

News Saga Desk

रांची। रांची रेल मंडल के अंतर्गत चार लेन वाले सिरमटोली सड़क सह रेल ऊपरी पूल निर्माण कार्य के लिए ब्लॉक की वजह से 3 ट्रेनें पूर्व में दी गई सूचना के अतिरिक्त 23 मई को भी रद्द रहेंगी। रांची रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 18602/18601 हटिया-टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस, ट्रेन संख्या 58663/58664 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर व ट्रेन संख्या 58665/58666 हटिया-सांकी-हटिया पैसेंजर 23 मई को रद्द रहेगी।

रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित

दक्षिण-पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य के लिए रोलिंग ब्लॉक लिए जाने के कारण तीन ट्रेनें प्रभावित रहेगी। रांची रेल मंडल के अनुसार, ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर-हटिया एक्सप्रेस 22 व 23 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे विलंब से खड़गपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी।

टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन अब 25 मई तक आसनसोल न जाकर आद्रा तक ही सीमित रहेगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन अब 25 मई तक आसनसोल न जाकर आद्रा तक ही सीमित रहेगी। (प्रतीकात्मक फोटो)

2 घंटे देरी से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस

इधर, ट्रेन संख्या 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस 24 व 25 मई को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 2 घंटे देरी से हटिया स्टेशन से प्रस्थान करेगी। इसके अलावा ट्रेन संख्या 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस 25 मई को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मूरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मुरी होकर चलेगी।

झाड़ग्राम-धनबाद मेमू 25 मई तक रद्द

वहीं, आद्रा रेल मंडल में विकास काम को लेकर 18019-18020 झाड़ग्राम-धनबाद-झाड़ग्राम 25 मई तक रद्द रहेगी। रेलवे की ओर से सर्कुलर जारी किया गया है। वहीं, टाटानगर-आसनसोल मेमू ट्रेन अब 25 मई तक आसनसोल न जाकर आद्रा तक ही सीमित रहेगी। यह ट्रेन आद्रा से ही अप-डाउन करेगी। टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस को भी 25 मई को वैकल्पिक मार्ग से चलाया जाएगा। यह ट्रेन पुरुलिया के बजाय गुंडाबिहार और मुरी के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More