हजारीबाग में हाथियों का तांडव, एक परिवार उजड़ा, दो मासूम समेत छह की मौत

News Saga Desk

हजारीबाग जिले के चूरचू प्रखंड स्थित आंगो गोंदवार भुइया टोली गांव में गुरुवार देर रात जंगली हाथियों के हमले में एक ही परिवार के चार सदस्यों समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है।

आंगो थाना प्रभारी जानू कुमार के अनुसार, रात करीब दो बजे पांच हाथियों का झुंड गांव में घुस आया और उत्पात मचाने लगा। सबसे पहले हाथियों ने धनेश्वर राम (60) को सूंड से उठाकर सूरज राम के घर के आंगन में फेंक दिया। उन्हें बचाने के लिए जब सूरज राम का परिवार घर से बाहर निकला, तो हाथियों ने उन पर हमला कर दिया और सभी को कुचल दिया।

इस हमले में मृतकों की पहचान सूरज राम (60), मधु देवी (22), उनके डेढ़ वर्षीय बेटे और करीब चार वर्षीय बेटी, सुमन देवी (20) तथा धनेश्वर राम (60) के रूप में हुई है। गंभीर रूप से घायल चार वर्षीय बच्ची ने शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि सुमन देवी दो दिन पहले ही अपने ससुराल से मायके आई थीं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। गांव में अभी भी भय का माहौल बना हुआ है। वन विभाग ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया है और कहा है कि इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। वहीं, ग्रामीणों ने क्षेत्र में हाथियों के बढ़ते आतंक से स्थायी समाधान की मांग की है।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More