हजारीबाग में शिक्षा सुधार पर जोर, उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

News Saga Desk

हजारीबाग। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ और बेहतर बनाने के उद्देश्य से उपायुक्त श्री शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में गुरुवार को शिक्षा विभाग की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्व शिक्षा अभियान सहित शिक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

बैठक में विद्यालयों की आधारभूत संरचना, शिक्षकों की उपलब्धता, मध्याह्न भोजन योजना, बच्चों की स्वास्थ्य जांच, आईएफए टैबलेट वितरण, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरण, नामांकन प्रक्रिया, बायोमेट्रिक अपडेट, निपुण भारत अभियान और अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

उपायुक्त ने निर्देश दिए कि शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों के स्कूलों में सभी मानकों को सुदृढ़ किया जाए। उन्होंने विद्यालयों का नियमित भ्रमण कर समस्याओं के त्वरित समाधान, शिक्षकों की शत-प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करने, कक्षाओं की मरम्मत, पेयजल सुविधा उपलब्ध कराने और बेंच-डेस्क की आपूर्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

बैठक में निपुण भारत अभियान, मध्याह्न भोजन योजना, बाल वाटिका की प्रगति, स्वास्थ्य जांच और पीवीटीजी क्षेत्रों में विशेष निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए। इसके अलावा स्टूडेंट प्रोफाइल अपडेट, छात्र नामांकन और वोकेशनल एजुकेशन से संबंधित दिशा-निर्देश जारी किए गए।

इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, सदर एसडीओ, नगर आयुक्त, प्रशिक्षु आईएएस, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, डीएससी और सभी बीईओ, बीपीओ तथा संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More