तेतुलिया लैंड स्कैम में ED की एंट्री: फर्जी दस्तावेजों से 100 एकड़ वन भूमि की खरीद-फरोख्त की जांच तेज़ी से जारी

News Saga Desk

रांची। बोकारो जिले के तेतुलिया मौजा में करीब 100 एकड़ से अधिक वन भूमि को फर्जी दस्तावेजों के ज़रिए खरीदे और बेचे जाने के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच शुरू कर दी है। एजेंसी ने इस मामले में ECIR संख्या 6/2025 के तहत केस दर्ज किया है और मुख्य अभियुक्त इजहार हुसैन से जेल में पूछताछ के लिए अनुमति मांगी है। लगातार डॉट इन में छपी विनीत आभा उपाध्याय की खबर के अनुसार, ED की जांच शुरू होने के साथ ही इस भूमि घोटाले में नए खुलासों की संभावना जताई जा रही है। इससे पहले ईडी ने रांची और बोकारो में इस केस से जुड़े स्थानों पर छापेमारी भी की थी। यह मामला फिलहाल PMLA कोर्ट में केस नंबर 6/2025 के रूप में लंबित है।

इस पूरे मामले की तह में जाएं तो तेतुलिया मौजा की वह ज़मीन, जिसका खाता नंबर 59, थाना नंबर 38 और प्लॉट नंबर 426 और 450 है, खतियान में “जंगल-साल” किस्म की दर्ज है और इसे “गैरमजरूआ मालिक” श्रेणी में रखा गया है। इस भूमि का कुल क्षेत्रफल लगभग 100 एकड़ है।
इस भूमि के स्वामित्व और उपयोग को लेकर कानूनी लड़ाई हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक चली, लेकिन जिला प्रशासन को किसी भी स्तर पर राहत नहीं मिली। जमीन से जुड़े विवाद पर अब सीआईडी भी जांच कर रही है। सीआईडी ने बोकारो के सेक्टर-12 थाना में दर्ज कांड संख्या 32/2024 को टेकओवर कर अपनी पड़ताल शुरू की है, और ईडी ने भी इसी प्राथमिकी के आधार पर अपनी जांच आगे बढ़ाई है। इस जमीन घोटाले में सीआईडी ने अब तक दो लोगों – इजहार हुसैन और पुनीत अग्रवाल – को गिरफ्तार किया है। माना जा रहा है कि ईडी की सक्रियता के बाद इस घोटाले से जुड़े कई और चेहरों से पर्दा उठ सकता है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More