पूर्व मंत्री आलमगीर आलम पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, जमानत के लिए लगाई गुहार

News Saga Desk

नई दिल्ली। पूर्व मंत्री आलमगीर आलम, जो टेंडर घोटाले के जरिए करोड़ों रुपए की मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपी हैं, अब अपनी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रहे हैं। इससे पहले, 11 जुलाई को झारखंड हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया था। झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत से जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब आलमगीर आलम ने सुप्रीम कोर्ट में अपील की है।

गौरतलब है कि आलमगीर आलम को ईडी ने 15 मई 2022 को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में हैं। आरोप के मुताबिक, आलमगीर आलम के निजी सचिव संजीव कुमार लाल और उनके नौकर जहांगीर आलम के पास से 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए थे। नकद की बरामदगी के बाद उन्हें ईडी ने गिरफ्तार किया था।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More