सर्राफा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट, निवेशकों को मिली राहत

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली :- घरेलू सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार के प्रभाव और मांग में नरमी के कारण देश के अधिकांश शहरों में सोना 1,770 रुपये से 1,930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया। वहीं चांदी की कीमत में भी 5,000 रुपये प्रति किलोग्राम तक की कमी आई है।

कीमतों में आई गिरावट के बाद देश के अधिकांश सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 1,44,590 रुपये से 1,47,920 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोने का भाव 1,32,540 रुपये से 1,35,590 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच बना हुआ है।

चांदी के दाम में भी नरमी देखने को मिली। दिल्ली सर्राफा बाजार में चांदी 2,44,900 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है।

प्रमुख शहरों में सोने के भाव

शहर24 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)22 कैरेट (प्रति 10 ग्राम)
दिल्ली₹1,44,740₹1,32,690
मुंबई₹1,44,590₹1,32,540
अहमदाबाद₹1,44,640₹1,32,590
चेन्नई₹1,47,920₹1,35,590
कोलकाता₹1,44,590₹1,32,540
भोपाल₹1,44,640₹1,32,590
जयपुर₹1,44,740₹1,32,690
पटना₹1,44,640₹1,32,590
लखनऊ₹1,44,740₹1,32,690
बेंगलुरु₹1,44,590₹1,32,540
हैदराबाद₹1,44,590₹1,32,540
भुवनेश्वर₹1,44,590₹1,32,540

चेन्नई को छोड़कर अधिकांश शहरों में सोने के भाव में 1,770 रुपये से 1,930 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की गिरावट दर्ज की गई। चेन्नई में सोना 400 से 440 रुपये प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हुआ।

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक स्तर पर कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव और निवेशकों की बदलती रणनीति का असर घरेलू बाजार पर भी देखने को मिल रहा है। कीमतों में आई गिरावट से उपभोक्ताओं और आभूषण खरीदारों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

Read More