NEWS SAGA DESK
पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी में सड़क हादसे में 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक बिजली के पोल से टकराने के बाद युवक गंभीर रूप से घायल हुआ।
पूर्वी सिंहभूम के गोलमुरी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में 37 वर्षीय सुशील शाह की मौत हो गई। हादसा पानी टंकी के समीप हुआ, जहां तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के पोल से जा टकराई।

बताया जा रहा है कि सुशील शाह बाइक से तेज रफ्तार में जा रहे थे। इसी दौरान वाहन पर से उनका नियंत्रण हट गया और बाइक बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि सुशील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया
हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पास से गुजर रहे एक ऑटो चालक और गोलमुरी थाना प्रभारी संजय सुमन घटनास्थल पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से घायल सुशील शाह को तत्काल एमजीएम अस्पताल ले जाया गया।
इसे भी देखें:-आरक्षण हटाओ आंदोलन से दिल्ली में हलचल! Jantar Mantar पर भारी भीड़, Police Alert
अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद सुशील शाह को मृत घोषित कर दिया।
No Comment! Be the first one.