राजस्थान और गुजरात के राज्यपालों की शिष्टाचार भेंट, प्राकृतिक खेती पर हुई चर्चा

NEWS SAGA DESK

जयपुर :- राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शुक्रवार को लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत ने शिष्टाचार मुलाकात की।

इस दौरान दोनों राज्यपालों ने राष्ट्र विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों और उससे संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों पर भी विचार-विमर्श किया।

बैठक में केंद्रीय मंत्री भागीरथ चौधरी भी उपस्थित रहे।

इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने लोकभवन में गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत का शॉल ओढ़ाकर और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं अभिनंदन किया।

मुलाकात के दौरान प्राकृतिक खेती के महत्व, किसानों को इसके प्रति जागरूक करने और टिकाऊ कृषि पद्धतियों को बढ़ावा देने जैसे विषयों पर भी चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने राष्ट्र निर्माण में कृषि और पर्यावरण संरक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।

Read More News

Read More