गुमला: 108 एम्बुलेंस कर्मियों का सदर अस्पताल में धरना, स्वास्थ्य सेवाएं ठप

News Saga Desk

गुमला। गुमला स्वास्थ्य विभाग में संचालित 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर सहित अन्य कर्मी अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुमला सदर अस्पताल परिसर में ही धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने बताया कि सम्मान एजेंसी के द्वारा 108 एम्बुलेंस का संचालन हो रहा है, लेकिन एजेंसी ना तो उनके हितों का ख्याल रखती है, ना ही एम्बुलेंस की स्थिति को सही रखती है। उन्होंने कहा कि उनकी सेवा के अनुरूप उन्हें मान-सम्मान भी नहीं मिल रहा है। धरना पर बैठकर उन्होंने सरकार तक अपनी विभिन्न मांगों को पहुंचाने की बात कही है। धरने पर बैठे कर्मियों से खास बातचीत के दौरान यह सामने आया कि इनके हड़ताल पर चले जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था को सही रूप से संचालित करने में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More