गुमला: DC प्रेरणा दीक्षित ने किया स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

News Saga Desk

गुमला। गुमला जिले की उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। जिले के मुख्यालय में बैठकों के साथ-साथ, वह खुद स्वास्थ्य केंद्रों का दौरा कर रही हैं और चिकित्सकों तथा कर्मचारियों को दिशा-निर्देश दे रही हैं।

इसी क्रम में डीसी ने घाघरा के पास स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया और चिकित्सकों एवं कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी प्रकार की लचरता और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यदि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को इलाज में कोई भी दिक्कत होती है तो संबंधित पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ जांच के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीसी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौसम में लगातार हो रहे बदलाव को देखते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर समुचित व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगों को इलाज में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More