गुमला: डीसी ने भूमि संरक्षण विभाग की योजनाओं की समीक्षा की, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

News Saga Desk

गुमला। गुमला समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित की अध्यक्षता में भूमि संरक्षण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के दौरान भूमि संरक्षण पदाधिकारी ने उपायुक्त के समक्ष मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना, मिनी ट्रैक्टर एवं पंपसेट, HDEP पाइप संबंधी योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उक्त सभी योजनाओं के लिए लक्ष्य के अनुरूप आवेदन प्राप्त किए गए हैं, जिसके आधार पर लाभुकों का चयन कर उन्हें योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने योजनाओं से जुड़े अन्य विषयों की जानकारी भी दी।

मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2024-2025 एवं 2025-2026 के लिए जिले के सभी प्रखंडों से अब तक 80 लाभुकों का चयन किया गया है। इन लाभुकों को योजना के तहत 90 प्रतिशत अनुदान पर ट्रैक्टर वितरित किया जाएगा। वहीं, पंपसेट वितरण योजना के तहत लगभग 330 लाभुकों को पंपसेट प्रदान किए जाएंगे। इसके अलावा मिनी ट्रैक्टर एवं उसके सहायक कृषि यंत्र योजना के अंतर्गत कुल 10 लोगों को योजना का लाभ मिलेगा।

समीक्षा के दौरान उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने कहा कि इन योजनाओं का लाभ किसानों को सही ढंग से मिलना चाहिए ताकि वे अपने कृषि कार्य को बेहतर एवं सुगम तरीके से कर सकें। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी पात्र किसानों को इन योजनाओं से आच्छादित किया जाए, जिससे कृषि कार्य को और अधिक बढ़ावा मिल सके। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि लाभुकों का चयन पारदर्शी ढंग से हो, ताकि वास्तव में जरूरतमंद किसान इसका लाभ ले सकें।

बैठक में जिला कृषि पदाधिकारी, जिला उद्यान पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, जिला भूमि संरक्षण पदाधिकारी, भूमि संरक्षण पदाधिकारी, डीपीडीएम, JSLPS तथा अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More