बासुकीनाथ में तेज बारिश का कहर, टेंट गिरने से 7 कांवरिया घायल

News Saga Desk

दुमका। दुमका में लगातार हो रही तेज बारिश और तेज हवा के चलते मंगलवार सुबह बासुकीनाथ में बड़ा हादसा हो गया। कांवरिया मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया एक बड़ा टेंट गिर पड़ा, जिससे 7 श्रद्धालु घायल हो गए। घटना के समय श्रद्धालु टेंट में आराम कर रहे थे। टेंट गिरते ही अफरा-तफरी मच गयी। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं। सभी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। 

बता दें कि यह हादसा श्रावणी मेले के दौरान हुआ है, जब श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह टेंट लगाए गए थे। तेज बारिश और हवा को हादसे की वजह माना जा रहा है। इधर, प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंच कर राहत व बचाव कार्य में जुटे हैं। डॉक्टरों की टीम घायलों का विशेष निगरानी में इलाज कर रही है।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More