दिल्ली में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले मंत्री चमरा लिंडा व स्टीफन मरांडी, गुरुजी का जाना हालचाल

News Saga Desk

नई दिल्ली। कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने आज दिल्ली स्थित गंगाराम अस्पताल में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ विधायक स्टीफन मरांडी और उनकी बेटी उपासना मरांडी भी मौजूद रहीं। यह मुलाकात दिशोम गुरु शिबू सोरेन के स्वास्थ्य को लेकर हुई, जो इन दिनों दिल्ली में इलाजरत हैं। सभी प्रतिनिधि अस्पताल पहुंचकर गुरुजी का कुशलक्षेम जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मंत्री चमरा लिंडा ने इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा “दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी से मुलाकात कर दिशोम गुरु आदरणीय श्री शिबू सोरेन जी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। माँ सरना से मेरी यही प्रार्थना है कि झारखंड के इस महान रत्न को जल्द पूर्ण स्वस्थता प्राप्त हो और वह पूर्व की भांति हम सभी का मार्गदर्शन करते रहें।” पूरे झारखंडवासियों की तरह मंत्री लिंडा और अन्य नेता भी गुरुजी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More