News Saga Desk
रांची। रांची के बरियातू इलाके में रिश्तों को तार-तार करने वाली एक घटना सामने आई है। जहां एक नेत्रहीन नाबालिग लड़की के साथ उसके पिता और दो सगे भाइयों द्वारा पिछले तीन वर्षों से दुष्कर्म किया जा रहा था। इतना ही नहीं, नाबालिग की मां ने उसका गर्भपात भी कराया। मामले की जानकारी मिलने के बाद बरियातू पुलिस ने नाबालिग के पिता, एक भाई और मां को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरा भाई फरार है।
इस बात की जानकारी नाबालिग ने अपने पड़ोस के एक व्यक्ति को दी। पीड़िता ने बताया कि पिछले तीन सालों से उसके पिता और दोनों भाई उसके साथ यह घिनौना कृत्य कर रहे हैं। इस दौरान उसकी मां न केवल इस अपराध में तीनों का साथ दिया बल्कि उसने पीड़िता का गर्भपात भी कराया। रांची एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान यह भी पता चला कि नाबालिग का गर्भपात कराया गया था, जिसमें उसकी मां की संलिप्तता थी।
पीड़िता ने सोमवार को पड़ोस के एक व्यक्ति को अपनी व्यथा सुनाई और मदद मांगी। इस व्यक्ति ने तुरंत बरियातू थाने को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लिया। पुलिस की इस तेजी से मामले का खुलासा हुआ और पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में कदम उठाए गए। पुलिस ने इस मामले में गोपनीयता बरतते हुए पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया है और उसे सुरक्षा प्रदान की जा रही है। पुलिस इस मामले में गहन जांच कर रही है ताकि सभी तथ्यों का खुलासा हो सके।
No Comment! Be the first one.