दिशोम गुरु शिबू सोरेन के श्राद्ध कर्म में सुरक्षा व्यवस्था सख्त, 9 IPS और 40 DSP होंगे तैनात

News Saga Desk

रामगढ़। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और दिशोम गुरु शिबू सोरेन का श्राद्ध कर्म 16 अगस्त को उनके पैतृक गांव नेमरा में होने जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। इस मौके पर उनके पैतृक गांव नेमरा में विधि व्यवस्था संभालने के लिए नौ आइपीएस अधिकारियों एवं 40 डीएसपी की तैनाती की जा रही है। 

पिछली बार दाह संस्कार के दौरान हुई अव्यवस्था को देखते हुए, इस बार प्रशासन कोई कमी नहीं छोड़ना चाहता। इसलिए इस कार्यक्रम में 9 अतिरिक्त IPS अधिकारियों और 40 DSP को तैनात किया गया है। ये अधिकारी 14 से 16 अगस्त तक नेमरा में रहेंगे और इस दौरान उत्तरी छोटानागपुर प्रक्षेत्र बोकारो के IG क्रांति कुमार गढ़देशी को रिपोर्ट करेंगे।

इनमें DIG प्रियदर्शी आलोक और कमांडेंट किशोर कौशल जैसे कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा, रामगढ़ जिले में 12 से 17 अगस्त तक 40 अतिरिक्त DSP भी तैनात किए गए हैं ताकि सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण में कोई चूक न हो। और सारे कार्यक्रम सामान्य तरीके से संपन्न किया जा सके। 

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिशोम गुरु का दाह संस्कार बीते 5 अगस्त को हुआ था और इस दौरान करीब 25 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था, जिससे आम लोगों, नेताओं और अधिकारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा था। ट्रैफिक व्यवस्था भी पूरी तरह से चरमरा गई थी और वाहनों की पार्किंग की भी कोई ठोस व्यवस्था नहीं थी। आजसू नेता सुदेश महतो और बीजेपी नेता अर्जुन मुंडा भी घाट पर बाइक के जरिये पहुंचे थे।  वहीं इस बार, श्राद्ध कर्म में लाखों की भीड़ जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए ही प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि इस बार सब कुछ व्यवस्थित और सुचारू रूप से संपन्न किया जा सके।
 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More