भारत Vs इंग्लैंड दूसरा टी-20 आज

News Saga Desk

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत सीरीज में 1-0 से आगे है। पहला मैच 22 जनवरी को कोलकाता में हुआ, जिसे टीम इंडिया ने 7 विकेट से जीता था। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दोनों टीमें पहली बार भिड़ेंगी। चेन्नई की पिच स्पिन गेंदबाजों को ज्यादा सपोर्ट करती है, ऐसे में भारत तीन स्पिनर के साथ एक बार फिर खेलता हुआ दिखाई दे सकता है। मोहम्मद शमी के खेलने की उम्मीद काफी कम दिखाई देती है। टीम अर्शदीप सिंह के साथ हार्दिक पंड्या के रूप में दूसरे पेसर के साथ उतरेगी। जरूरत पड़ने पर नीतीश रेड्डी भी पेस ऑप्शन हैं। मैच से पहले अभिषेक शर्मा को चोट लगी है। उनके खेलने की संभावना कम है।

मैच डिटेल्स तारीख- 25 जनवरी, 2025

वेन्यू- एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई

समय- टॉस- 6:30 PM, मैच स्टार्ट- 57:00 PM


मीडिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट–2026 का शुभारंभ, राज्यपाल ने की पत्रकारों की भूमिका की सराहना

माननीय राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने मंगलवार को रांची प्रेस क्लब द्वारा जे.के. इंटरनेशनल क्रिकेट...

February 4, 2026

Read More News

अमेरिका दौरे पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, व्यापार समझौते के बाद उच्चस्तरीय बैठकों से भारत-अमेरिका रिश्तों को मिली नई गति

विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने मंगलवार को अपने तीन दिवसीय अमेरिका दौरे की शुरुआत की। वॉशिंगटन...

Read More