वेनेजुएला के साथ ऊर्जा सहयोग बढ़ाएगा भारत, हरदीप पुरी ने दोहराई प्रतिबद्धता

NEWS SAGA DESK

नई दिल्ली : केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी एलोइना रोड्रिग्ज गोमेज के साथ बैठक कर ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा की। दोनों नेताओं ने तेल और गैस क्षेत्र में व्यापार, निवेश और दीर्घकालिक साझेदारी के अवसरों पर विचार-विमर्श किया।

4 जून को नई दिल्ली में हुई इस बैठक में पेट्रोलियम मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी और सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख तेल कंपनियों के अध्यक्ष भी मौजूद रहे। बैठक के दौरान हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारत और वेनेजुएला के बीच लंबे समय से मित्रतापूर्ण संबंध रहे हैं और दोनों देशों के बीच ऊर्जा क्षेत्र में सहयोग की व्यापक संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि भारत वेनेजुएला के ऊर्जा क्षेत्र के पुनर्निर्माण का समर्थन करता है और भारतीय कंपनियां वहां अपनी भागीदारी बढ़ाने के लिए तैयार हैं। साथ ही भारत की ऊर्जा विविधीकरण रणनीति में वेनेजुएला की महत्वपूर्ण भूमिका को भी रेखांकित किया।

वहीं, कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज ने भारत को वेनेजुएला का विश्वसनीय साझेदार बताते हुए भारतीय कंपनियों को तेल और गैस क्षेत्र में निवेश बढ़ाने का आमंत्रण दिया। उन्होंने सहयोग के नए अवसर तलाशने के लिए भारतीय प्रतिनिधिमंडल को वेनेजुएला आने का निमंत्रण भी दिया।

पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय के अनुसार, वैश्विक भू-राजनीतिक चुनौतियों के बीच अप्रैल और मई के दौरान वेनेजुएला भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति करने वाले प्रमुख देशों में शामिल रहा। मंत्रालय ने बताया कि वेनेजुएला से भारत का औसत मासिक कच्चे तेल का आयात वित्त वर्ष 2025-26 की तुलना में वित्त वर्ष 2026-27 के अप्रैल-मई अवधि में उल्लेखनीय रूप से बढ़ा है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते ऊर्जा सहयोग का संकेत है।

Read More News

भारतमाला परियोजना में दुलमी को बड़ी सौगात, कुल्ही में अंडरपास, सोंटाई में ऊपरी पुल और बरियातू में पैदल पुल को मंजूरी

भारतमाला परियोजना के तहत रामगढ़ जिले के दुलमी प्रखंड के लोगों को बड़ी राहत मिलने जा रही है। लंबे...

Read More