JAC बोर्ड की मैट्रिक-इंटर परीक्षा शुरू

News Saga Desk

रांची। झारखंड में आज से मैट्रिक-इंटर की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। पहले दिन वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी। मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में कुल 7,84,028 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इसमें मैट्रिक में 4,33,890 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। जबकि इंटर में 3,50,138 परीक्षार्थी हैं। मैट्रिक और इंटर की परीक्षा के लिए पूरे राज्य में 2086 केंद्र बनाए गए हैं। इंटर की परीक्षा में आर्ट्स में सबसे अधिक 2,28,832 परीक्षार्थी, साइंस में 99,131 और कॉमर्स में 22,175 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं।

दो शिफ्ट में होगी परीक्षा, पहले शिफ्ट में मैट्रिक

10वीं की परीक्षा 13 दिन आयोजित की जाएगी। वहीं 12वीं की परीक्षा 16 दिन होगी। परीक्षाएं दो शिफ्ट में होंगी। पहले शिफ्ट में मैट्रिक की परीक्षा होगी वहीं दूसरे शिफ्ट में इंटर की परीक्षाएं होंगी। पहले शिफ्ट की परीक्षा 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी। आज परीक्षा के पहले दिन मैट्रिक में आइआइटी और अन्य वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी। वहीं इंटर में आर्ट्स, साइंस व कॉमर्स के वोकेशनल विषय की परीक्षा होगी।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More