CM को हाईकोर्ट से राहत बरकरार, अगली सुनवाई होगी आठ सप्ताह बाद

News Saga Desk

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की क्रिमिनल रिट पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। गुरुवार की सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की ओर से जवाब दाखिल करने के लिए समय लिया गया। जिसके बाद अदालत ने आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामले में अगली सुनवाई के लिए आठ सप्ताह बाद की तिथि निर्धारित की है। इसके साथ ही अदालत ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को अगली सुनवाई तक के लिए विस्तार दिया है। न्यायाधीश जस्टिस अनिल कुमार चौधरी की अदालत ने इस मामले की सुनवाई की। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड हाईकोर्ट में क्रिमिनल रिट दाखिल की है। जिसमें उन्होंने अदालत से यह गुहार लगाई है कि चाईबासा जिले में उनके खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को रद्द की जाये।


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More