धनबाद में टला बड़ा हादसा, बच्चों को स्कूल छोड़ने के बाद वैन में लगी आग

News Saga Desk

धनबाद।  धनबाद स्थित झरिया में आज एक बड़ा हादसा होने से टल गया। दरअसल चौथाई कुली स्थित थाना मोड़ के पास एक स्कूल वैन में आग लग गई। अच्छी बात यह रही कि घटना के समय वैन में कोई बच्चा नहीं था। ड्राइवर बच्चों को स्कूल छोड़कर ही आया था। इसके बाद वैन को मरम्मत के लिए खड़ी कर घर गया था। इसी बीच वैन में आग लग गई। आशंका जाहिर की जा रही है कि वैन में शॉर्ट सर्किट से आग लगी है। घटना की सूचना के बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वैन पूरी तरह से जल चुकी है। स्कूल वैन के ड्राइवर ने बताया कि वह सुबह 8 बजे डिनोबिली स्कूल में बच्चों को छोड़ने के बाद वैन को मरम्मत के लिए खड़ी कर घर चला गया था। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने खड़ी वैन में आग लगने की सूचना थाना को दी। थाना प्रभारी ने तुरंत दमकल विभाग को सूचित किया। 


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More