News Saga Desk
रांची। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की तैयारी शुरू हो गई है। स्पीकर रबिंद्रनाथ महतो ने आज सभी राजनीतिक दलों के विधायक दल के नेताओं की बैठक बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और अन्य दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में सत्र के सुचारू संचालन और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा, 5 नेताओं को विभिन्न विभाग की जिम्मेवारी सैंपी गयी है।
जानकारी है कि बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होगा और 27 मार्च तक चलेगा। इस दौरान कुल 20 कार्यदिवस होंगे। पहला दिन राज्यपाल का आभिभाषण और नए सदस्यों का शपथ ग्रहण होगा। इसके बाद 25 से 27 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर वाद-विवाद होगा। इसके बाद 28 फरवरी को सरकार तीसरा अनुपूरक बजट पेश करेगी। 3 मार्च को वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेंगे।
No Comment! Be the first one.