रांची के रातु थाना क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक, दहशत में लोग

News Saga Desk

रांची। रांची से सटे रातु थाना क्षेत्र के मेरियाटांड में गुरुवार सुबह दो जंगली हाथी घुस गए हैं, जिससे इलाके में दहशत और अफरातफरी का माहौल बन गया है। घनी आबादी वाले इस क्षेत्र में हाथियों के घुसने से लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए हैं, लेकिन डर के कारण कोई भी उनके पास जाने की हिम्मत नहीं कर रहा है। हाथियों के दस्तक देने के बाद इलाके के लोग घबराए हुए हैं, खासकर पुराने कोल्ड स्टोरेज के पास। ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दी, जिसके बाद विभाग की टीम हाथियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने की कोशिश कर रही है। प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे हाथियों के आसपास भीड़ न लगाएं और सतर्कता बरतें, ताकि हाथियों के इलाके में और अधिक घुसने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गई है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई है। वहीं, वन विभाग और प्रशासन की टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके और हाथियों को बिना किसी नुकसान के सुरक्षित स्थान पर भेजा जा सके। वे भीड़ न लगाएं और सतर्कता बरतें, ताकि हाथियों के इलाके में और अधिक घुसने से रोका जा सके। इस क्षेत्र में पहले भी हाथियों की आवाजाही देखी गयी है, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गयी है। 


Read More News

रांची GPO परिसर में दोपहर 3 बजे होगा प्रदर्शन, पेंशन और सेवा संबंधी मांगों को लेकर डाक विभाग को भेजा जाएगा ज्ञापन

झारखंड के डाक पेंशनर्स 11 सूत्री मांगों को लेकर 10 अगस्त को रांची GPO परिसर में धरना-प्रदर्शन...

JPSC छात्रों की मांगों पर सरकार गंभीर, संवाद-जांच-सुधार के रास्ते पर आगे बढ़ रही सरकार : दीपिका पांडेय

JPSC-JSSC छात्र आंदोलन के बीच मंत्री दीपिका पांडेय ने कहा कि सरकार छात्रों की मांगों पर गंभीर है।...

Read More