झारखंड: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम दिन कोषागारों में देर रात तक जारी रहेगी भुगतान प्रक्रिया

News Saga Desk

रांची: वित्तीय वर्ष 2025-26 के अंतिम कार्य दिवस पर झारखंड के सभी कोषागारों में भुगतान प्रक्रिया रात 10 बजे तक जारी रहेगी। वित्त विभाग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिन में स्वीकृत सभी बिलों को रात 10 बजे तक बैंक को भुगतान के लिए भेजा जाएगा, जिसके चलते कोषागारों में देर रात तक कामकाज चलता रहेगा।

डोरंडा कोषागार में तेज हुई हलचल

31 मार्च को महावीर जयंती के कारण सरकारी अवकाश रहेगा। इस वजह से वित्तीय वर्ष के समापन से जुड़े सभी लेनदेन 30 मार्च को ही पूरे किए जा रहे हैं। रांची के नेपाल हाउस स्थित डोरंडा कोषागार समेत अन्य कोषागारों में सुबह 10 बजे से गतिविधियां तेज हो गई हैं।

प्रभारी लेखा अधीक्षक नाजिर अनवर ने बताया कि सभी जरूरी भुगतानों को प्राथमिकता दी जा रही है और विभागीय निर्देशानुसार रात 10 बजे तक भुगतान प्रक्रिया पूरी कर दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर कोषागार रात 12 बजे तक खुले रहेंगे।

स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा के बिलों को प्राथमिकता

अंतिम दिन स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े बिलों की संख्या अधिक है। इन विभागों के भुगतान को प्राथमिकता दी जा रही है ताकि आम लोगों से जुड़ी सेवाएं प्रभावित न हों।

मार्च में खर्च पर सख्ती

वित्तीय अनुशासन बनाए रखने के लिए सरकार ने मार्च महीने में खर्च पर सीमा तय की है। 6 मार्च को जारी आदेश के अनुसार, विभागों को आवंटित राशि का 15 प्रतिशत से अधिक निकासी की अनुमति नहीं है। स्थापना व्यय जैसे जरूरी खर्च इस सीमा से बाहर रखे गए हैं।

अनियोजित खर्च पर रोक

सरकार का मानना है कि इस व्यवस्था से वित्तीय वर्ष के आखिरी दिनों में जल्दबाजी में होने वाले खर्च पर रोक लगेगी और बजट का सही उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More