NEWS SAGA DESK
झारखंड में 14 अगस्त तक 535.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो सामान्य से 18% कम है। पश्चिमी सिंहभूम में सबसे अधिक और गढ़वा में सबसे कम बारिश हुई।
झारखंड में इस मानसून सीजन के दौरान बारिश की स्थिति अब सामान्य के करीब पहुंच गई है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, राज्य में एक जून से 14 अगस्त तक कुल 535.7 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। यह सामान्य वर्षा 650.2 मिलीमीटर की तुलना में 18 प्रतिशत कम है। मौसम विभाग के अनुसार, सामान्य से 19 प्रतिशत तक कम बारिश को सामान्य वर्षा की श्रेणी में रखा जाता है। ऐसे में राज्य में मानसून की स्थिति फिलहाल सामान्य मानी जा रही है।

राज्य में बारिश का वितरण हालांकि सभी जिलों में एक जैसा नहीं रहा है। पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से अधिक बारिश दर्ज की गई है, जबकि गढ़वा में बारिश की भारी कमी बनी हुई है। राजधानी रांची में भी झारखंड बारिश की स्थिति लगभग सामान्य है।
पश्चिमी सिंहभूम में सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अब तक सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम जिले में दर्ज की गई है। यहां सामान्य से 35 प्रतिशत अधिक वर्षा हुई है। लगातार बारिश के कारण जिले में मानसून की स्थिति बेहतर बनी हुई है।
इसे भी देखें:-संसद में BJP सांसदों का जोरदार प्रदर्शन | झारखंड में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर राहुल गांधी पर हमला
इसके विपरीत गढ़वा जिले में बारिश की सबसे ज्यादा कमी दर्ज की गई है। यहां अब तक सामान्य से 55 प्रतिशत कम बारिश हुई है। इससे जिले में मानसून के असमान वितरण की स्थिति सामने आती है।
रांची में सामान्य के करीब बारिश
राजधानी रांची में मानसून की स्थिति लगभग सामान्य बनी हुई है। यहां एक जून से अब तक सामान्य से महज 2 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रांची में 52 मिलीमीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई।
शुक्रवार को भी राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में सुबह से रुक-रुककर बारिश होती रही। आसमान में घने और काले बादल छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, शाम के समय भी बारिश होने की संभावना बनी हुई है।
No Comment! Be the first one.