News Saga Desk
धनबाद। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। लिस्ट के अनुसार आशीष अक्षत ने परीक्षा में टॉप किया है। उनका चयन डीएसपी पद के लिए हुआ है। आशीष अक्षत मूल रूप से धनबाद के रहने वाले हैं। उन्होंने डी. नोबिलि स्कूल धनबाद से अपनी प्रारंभिक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद उन्होंने NIT जमशेदपुर से पढ़ाई की। इसके बाद वे दिल्ली चले गए और वहीं सिविल सेवा की तैयारी करने लगे। वर्तमान में भी वे दिल्ली में हैं। रिज्लट की जानकारी मिलने के बाद उनके साथ-साथ उनके परिवार में भी खुशी का माहौल है।
No Comment! Be the first one.