झारखंड में JPSC-JSSC आंदोलन पर FIR का शिकंजा, तीन जिलों में करीब 1000 आरोपी

NEWS SAGA DESK

झारखंड में JPSC-JSSC विवाद को लेकर प्रदर्शन के बाद तीन जिलों में करीब 1000 लोगों पर केस दर्ज हुआ। भाजपा और झामुमो ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए।

झारखंड में JPSC और JSSC परीक्षाओं में कथित धांधली के खिलाफ शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन अब राजनीतिक रंग लेता नजर आ रहा है। शुक्रवार को पुतला दहन और विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई झड़प के बाद राज्य के तीन जिलों में बड़ी संख्या में लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

JPSC और JSSC

प्रदर्शन के बाद भाजपा और झामुमो आमने-सामने हैं। दोनों दलों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप लगाए जा रहे हैं और सरकार के साथ-साथ विपक्ष की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।

तीन जिलों में करीब 1000 लोगों पर प्राथमिकी

विरोध प्रदर्शन के बाद हजारीबाग, गिरिडीह और रांची में कुल मिलाकर करीब 1000 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें 26 नामजद लोगों के साथ बड़ी संख्या में अज्ञात लोगों को भी आरोपी बनाया गया है।

हजारीबाग में करीब 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं, गिरिडीह में 11 नामजद समेत कुल 36 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

रांची में तीन अलग-अलग एफआईआर

रांची में भी प्रदर्शन को लेकर तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस अब दर्ज मामलों के आधार पर प्रदर्शन और झड़प में शामिल लोगों की पहचान और भूमिका की जांच कर रही है।

Read More News

Read More