JPSC रिजल्ट 2023: हजारीबाग के राबिन कुमार सातवें स्थान पर, स्वाति बनीं नौवीं टॉपर

News Saga Desk

हजारीबाग। झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2023 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है। इस परीक्षा में कुल 342 उम्मीदवार विभिन्न प्रशासनिक पदों पर चयनित किए गए हैं। हजारीबाग की बेटी स्वाति और बड़कागांव के बेटे राबिन कुमार ने टॉप 10 में अपना नाम दर्ज किया है। राबिन कुमार ने 7वा रैंक हासिल किया है। वहीं स्वाति ने 9वा रैंक हासिल किया है। स्वाति शुरू से ही एक मेधाविनी छात्रा रही हैं। उन्होंने BPSC में भी 158 रैंक हासिल किया था। इसके बाद से वे पटना में कार्यरत हैं। लेकिन उन्हें हमेशा से झारखंड में सेवा देने की इच्छा थी, जिसके बाद उन्होंने JPSC की परीक्षा दी और आज सफलता हासिल किया। स्वाति ने अपनी स्कूलिंग मुनम पब्लिक स्कूल हजारीबाग से है। इसके बाद उन्होंने संत कोलम्बस कॉलेज से 12वीं और ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। 


Read More News

डॉक्टरों ने 22 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की दी चेतावनी, जानें डॉक्टरों की मांगें

झारखंड में IMA ने डॉक्टरों की मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन का ऐलान किया है। मांगें पूरी नहीं होने...

कांके टॉक्स संवाद सम्मान 2026 से सम्मानित हुए आरकेडीएफ विश्वविद्यालय के कुलपति के उपाध्यक्ष डॉ. अमित कुमार पांडेय

रांची में आयोजित कांके टॉक्स के संवाद कार्यक्रम में RKDF University के Pro Vice Chancellor डॉ. अमित...

Read More