NEWS SAGA DESK
JPSC Scam मामले में CID ने 14वीं JPSC परीक्षा में अनुचित माध्यम से सफल तीन अभ्यर्थियों को पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। OMR शीट की जांच तेज कर दी गई है।
रांची में JPSC Scam मामले की जांच कर रही सीआईडी ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी है। 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) परीक्षा में अनुचित माध्यम से सफलता हासिल करने के आरोप में तीन सफल अभ्यर्थियों को सीआईडी ने पांच दिनों की रिमांड पर लिया है। रिमांड पर लिए गए अभ्यर्थियों में उमाकांत उरांव, मनोज कुमार और रोशन केरकेट्टा शामिल हैं।

सीआईडी अब तीनों से पूछताछ कर परीक्षा में कथित गड़बड़ी से जुड़े अहम पहलुओं की जानकारी जुटाने में लगी है। जांच एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि परीक्षा में अनुचित माध्यम का इस्तेमाल किस स्तर पर और किस तरीके से किया गया। इसके अलावा अभ्यर्थियों के संपर्क, परीक्षा से पहले और बाद की गतिविधियों तथा कथित तौर पर उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
OMR शीट की जांच पर विशेष फोकस
JPSC Scam Case की जांच में OMR शीट को अहम साक्ष्य माना जा रहा है। सीआईडी को WhatsApp और ईमेल के माध्यम से कई OMR शीट से संबंधित सामग्री प्राप्त हुई है। जांच एजेंसी इन दस्तावेजों और रिकॉर्ड की बारीकी से जांच कर रही है।
इसे भी देखें:-Ranchi Protest: आर-पार के मूड में छात्र, बैरिकेडिंग तोड़ आगे बढ़े प्रदर्शनकारी | Ground Report
बताया जा रहा है कि WhatsApp और ईमेल पर आने वाली OMR शीट की जांच को अगले दो दिनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। जांच के दौरान यह देखा जा रहा है कि संबंधित OMR शीट वास्तविक परीक्षा रिकॉर्ड से मेल खाती हैं या नहीं और इनमें किसी तरह की छेड़छाड़ या अनियमितता तो नहीं हुई।
No Comment! Be the first one.