JSLPS की वार्षिक बैठक संपन्न, महिलाओं को सशक्त बनाने पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के निर्देश

News Saga Desk

झारखंड ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (JSLPS) की वार्षिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में ग्रामीण विकास विभाग और JSLPS के अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक के दौरान राज्य की महिलाओं को अधिक सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर विस्तृत चर्चा की गई। मंत्री ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आजीविका को मजबूत करने और उन्हें सरकार की विभिन्न आवश्यकताओं से जुड़े उत्पादों के निर्माण में शामिल करने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस दौरान समूह से जुड़ी महिलाओं तक सुरक्षित पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उपायों पर भी विचार-विमर्श किया गया। मंत्री ने कहा कि यदि राज्य के सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ काम करें और JSLPS की महिलाओं को सहयोग दें, तो विकास कार्यों को और गति मिल सकती है।

बैठक में कुछ योजनाओं के क्रियान्वयन में हो रही देरी पर चिंता व्यक्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही विभाग में रिक्त पड़े पदों को शीघ्र भरने के लिए भी आवश्यक करवाई करने को कहा गया।

Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More