JSSC CGL घोटाले की जांच तेज: अभय तिवारी, पत्नी और भाई रिमांड पर; 18 अभ्यर्थियों से पूछताछ

NEWS SAGA DESK

JSSC CGL Scam मामले में CID की SIT अभय कुमार तिवारी, पत्नी और भाई से पूछताछ कर रही है। 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों के बयानों का भी क्रॉस वेरिफिकेशन जारी है।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 में कथित फर्जीवाड़े की जांच तेज हो गई है। मामले में CID की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने शनिवार को प्रमुख संदिग्ध अभय कुमार तिवारी, उसकी पत्नी सुषमा कुमारी और भाई अक्षय कुमार तिवारी को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू की।

अभय कुमार तिवारी, पत्नी और भाई से पूछताछ

जांच एजेंसी अभय तिवारी से पांच दिनों तक पूछताछ कर रही है। SIT का फोकस परीक्षा में कथित तौर पर सफलता दिलाने वाले नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की भूमिका का पता लगाने पर है।

18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ

SIT ने JSSC CGL परीक्षा में सफल 18 संदिग्ध अभ्यर्थियों से भी पूछताछ की है। जांच टीम अब इन अभ्यर्थियों के बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन कर रही है, ताकि कथित फर्जीवाड़े की कड़ियों को जोड़ा जा सके।

जांच एजेंसी यह भी पता लगाने में जुटी है कि इन संदिग्ध अभ्यर्थियों ने इससे पहले किन-किन प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल की थी और उन्हें परीक्षा में सफलता दिलाने में किसकी भूमिका थी।

पूछताछ में सामने आए नए नाम

पूछताछ के दौरान कई नए लोगों के नाम सामने आने की बात कही जा रही है। CID अब इन लोगों से भी पूछताछ की तैयारी में है। SIT यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि JSSC CGL परीक्षा में कथित फर्जीवाड़े के पीछे कौन-कौन लोग सक्रिय थे और पूरा नेटवर्क किस तरह काम करता था।

इसे भी देखें:-‘नियम-कानून ताक पर रखे’ Champai Soren का Hemant Soren सरकार पर बड़ा आरोप

जांच आगे बढ़ने के साथ मामले में और लोगों की भूमिका सामने आने की संभावना है।

Read More News

Read More