LOC में IED ब्लास्ट में हजारीबाग के कैप्टन हुए शहीद, अप्रैल में होने वाली थी शादी 

News Saga Desk

हजारीबाग। जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में मंगलवार को नियंत्रण रेखा (LOC) के पास हुए आईईडी विस्फोट में सेना के कैप्टन सरदार करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत शहीद हो गए। इस हमले में 2 अन्य सैन्याकर्मी भी घायल हुए, जिनमें से एक ने दम तोड़ दिया। कैप्टन करमजीत सिंह हजारीबाग के रहने वाले थे। उनकी शहादत की खबर से पूरे इलाके में शोक की लहर है। 

10 दिन पहले गए थे ड्यूटी पर 

कैप्टन करमजीत हाल ही में शादी की तैयारियों के लिए हजारीबाग आए थे। 10 दिन पहले ही वह ड्यूटी पर लौट थे। उनके पिता अजिंदर सिंह बक्शी और मां नीलू बक्शी हजारीबाग के जुलू पार्क के पास रहते हैं। उनका परिवार वहां क्वालिटी रेस्टोरेंट का संचालन करता है। 

5 अप्रैल को होने वाली थी शादी

कैप्टन करमजीत अपने परिवार के बड़े बेटे थे और 5 अप्रैल को उनकी शादी तय थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं। लेकिन अब इस दुखद खबर से पूरे परिवार और क्षेत्र में मातम छा गया है। मिली जानकारी के अनुसार अखनूर में तैनात कैप्टन करमजीत सिंही की टोली भट्टल इलाके में गश्त कर रही थी, तभी आतंकियों द्वारा लगाए गए आईईडी ब्लास्ट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। 


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More