Free Fire Game: 7 साल के बच्चे ने उड़ा दिए मां-बाप के सारे पैसे

News Saga Desk

कर्नाटक। कर्नाटक से एक बड़ा ही चौका देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक 7 साल के बच्चे ने मोबाइल में फ्री-फायर खेलने के चक्कर में अपने मम्मी-पाप की सारी सेविंग्स उड़ा दी है। बताया जा रहा है कि बच्चे को वीडियो गेम खेलने की लत लग गई थी और उसने इस गेम की खरीदारी के चक्कर में घरवालों के बिना जानकारी के हजारों रुपये गेम में बर्बाद कर दिए। इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बच्चा माता- पिता के गुस्से से बचने के लिए रोते हुए इधर-उधर भागते हुए बिस्तर पर चढ़कर छुपने की कोशिश कर रहा है। वहीं एक व्यक्ति उससे सवाल कर रहा है। वीडियो में माता-पिता कहते है कि ‘यह ऐसा बच्चा है, जिसने अपने घर के पैसे गेम में लगा दिए।’ जिसके जवाब में बच्चा कहता है कि ‘मैंने नहीं लगाए, मुझे नहीं पता।’


Read More News

रांची टिटोस रेस्टोरेंट फायरिंग केस में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मुख्य शूटर सचिन यादव गिरफ्तार

राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टिटोस रेस्टोरेंट में हुई फायरिंग और हत्या के मामले में...

रांची में आज बिजली कटौती: कई इलाकों में 6 घंटे तक सप्लाई बाधित, जानिए टाइमिंग और प्रभावित क्षेत्र

रांची: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सोमवार को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, बता दें की यह कटौती झारखंड...

Read More